24 लाख की लागत से बने अंत्येष्टि स्थल का गोसाईगंज विधायक ने किया लोकार्पण
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

24 लाख की लागत से बने अंत्येष्टि स्थल का गोसाईगंज विधायक ने किया लोकार्पण


 मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
 तारुन ब्लाक के ग्राम पंचायत कोरोराघवपुर में लाखों की लागत से बने अंत्येष्टि स्थल का बृहस्पतिवार को गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने फीता काटकर लोकार्पण किया। 
     श्री सिंह ने कहा कि मृत्यु मानव जीवन का अंतिम व शाश्वत सत्य है। मृत्यु के पश्चात पार्थिव शरीर का दाह किया जाना धर्म सम्मत है। ऐसे में अंत्येष्टि स्थल की स्थापना महा पुण्य का कार्य है।
        श्री सिंह ने कहा कि अंतिम संस्कार हिंदुओं के पृथ्वी पर बिताए गए जीवन का आखिरी संस्कार होता है जिसे व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात मृतक के परिजनों द्वारा संपन्न किया जाता है। अंत्येष्टि स्थल की स्थापना इस संस्कार को सहूलियत पूर्वक सम्पन्न कराने में सहायक सिद्ध होगी।
      बताते चलें कि पंचायत विभाग की तरफ से कोरोराघवपुर में करीब 24 लाख की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य कराया गया है। छह माह पूर्व अंत्येष्टि स्थल की आधारशिला रखी गई थी। 
     बृहस्पतिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने पूजन किया। तत्पश्चात नारियल तोड़कर व फीता काटकर अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण किया।
     अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण करने के दौरान खंड विकास अधिकारी रमेश गुप्ता ने बताया कि शासन की मंशानुरूप अंत्येष्टि स्थल पर एक कार्यालय के साथ लकड़ी रखने के लिए अलग कमरा बनवाया गया है। यहां एक साथ दो शव का दाह संस्कार किया जा सकेगा। 
         इस मौके पर रमेश गुप्ता खंड विकास अधिकारी तारुन, श्रीमती रुचि सिंह प्रधान, कर्मराज सचिव, प्रधान प्रतिनिधि विनोद सिंह फौजी, आलोक वर्मा जेई व नवल किशोर शास्त्री पंडित जी ,सुरेश चंद्र मिश्रा,अरुण पांडे, रामचंद्र यादव प्रधान रामपुर-अहिरौली,गुड्डू सिंह प्रधान शिवरामपुर,अनिल कुमार प्रधान चरावा,कृष्ण कुमार,मनोज सिंह, वीरेंद्र सिंह फौजी ,गया प्रसाद मिश्रा,हृदय राम यादव, श्रीराम यादव भूतपूर्व प्रधान,शिव प्रकाश सिंह, सुरेश सिंह, राजकुमार सिंह पोस्ट मास्टर ,राम शंकर सिंह,आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies