उत्तर प्रदेश के अब तक कुल 23847 हज यात्री सऊदी अरब गए।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

उत्तर प्रदेश के अब तक कुल 23847 हज यात्री सऊदी अरब गए।


लखनऊ: 09 जून 2023

हज 2023 हेतु लखनऊ उड़ान स्थल से इकतालीसवीं उडान संख्या एस0वी0 3867 आज 09 जून 2023 को 262 हज यात्रियों को लेकर सकुशल अपने निर्धारित समय पूर्वाह्न 11ः35 बजे चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जद्दाह के लिए रवाना हुई। इस उड़ान से 137 पुरुष व 125 महिलाएं रवाना हुए। सबसे अधिक आजमगढ़ जिले के 133, गाजीपुर के 91 हज यात्री गये हैं। इस उड़ान से एक खादिमुल हुज्जाज (हज सेवक) मो० एहसानुर्रहमान गोण्डा के हज यात्रियों के सुविधार्थ गये हैं। आज तक लखनऊ से 11983 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।
यह जानकारी आज यहां उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव/कार्यपालक अधिकारी, एस०पी० तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के अब तक कुल 23847 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies