प्रयागराज : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, घर के पास नीम के पेड़ से लटका मिला शव
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, घर के पास नीम के पेड़ से लटका मिला शव

 


प्रयागराज: मऊआइमा थाना क्षेत्र के मिया का पुरा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। घटना से परिवार के लोग स्तब्ध हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। परिवार के लोगों से घर के बारे में जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मऊआइमा के चौहान का पुरा गांव निवासी केसरी सिंह किसान हैं। वह खेती बारी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके बेटे रोहित कुमार सिंह (25) ने गांव के ही तिलक का पुरा मजरे में पेड़ की डाल में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह बगीचे की तरफ लोग गए तो उसका शव नीम के पेड़ से लटक रहा था। कुछ देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए।

घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिवार के लोगों ने किसी विवाद और तनाव से इनकार किया है। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया लोग अचंभित हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि दबी जुबान लोग पारिवारिक कलह की बात कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies