अभय बन आरिफ ने प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अभय बन आरिफ ने प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

 


मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहित युवती को अभय नाम से प्रेम जाल में फंसाकर अंबाला ले गए आरिफ ने उसका शारीरिक शोषण किया। साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया। बुरका पहना कर नमाज पढ़ने और मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने लगा। तब जाकर युवती को पता चला कि वह अभय नहीं आरिफ है। उधर, पति की तरफ से दी गई तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन की तो युवती किसी तरह से अंबाला से अपने घर आई। अब प्रेम जाम में फंसाने वाला आरिफ युवती का अश्लील वीडियो उसके पति को भेजकर उसे वापस अंबाला भेजने की धमकी दे रहा है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक ने आरोपी आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के लिए टीम गठित की है।


पड़री थाना क्षेत्र निवासी एक युवक की शादी देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती से हुई है। अप्रैल माह में युवती अपने मायके में थी। इसी दौरान मोबाइल फोन के माध्यम से एक युवक से संपर्क हुआ। उसने अपना नाम अभय बनाया। बात करते-करते उसने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद युवक मिर्जापुर आकर युवती को उसके मायके से अंबाला ले गया। युवती के लापता होने पर पति ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही थी। इसी बीच कुछ दिन पहले युवती किसी तरह से अंबाला से वापस लौटी। घर आने पर प्रेमी उसके पति के मोबाइल फोन पर उसका अश्लील वीडियो भेजकर युवती को वापस अंबाला भेजने की धमकी दे रहा है। धमकी मिलने पर युवती के पति ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने युवती और उसके पति से बारी-बारी से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि बीते चार अप्रैल को पति ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी को लेकर एक युवक चला गया है। मुकदमा दर्ज कर जांच की गई तो कुछ दिन बाद पत्नी वापस आई। उसने बताया कि वह काम के सिलसिले में अंबाला गई थी। कुछ दिन बाद उसके पति के मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो और आडियो आने लगा। जिसमें एक व्यक्ति द्वारा धमकी दी जाती है कि उसकी पत्नी उसके साथ रहती थी। उसे वापस भेज दे। इसके बाद पति द्वारा दोबारा प्रार्थना पत्र दिया गया। इसके बाद युवती से पूछताछ की गई तो पता चला कि मोबाइल फोन पर एक युवक से बात हुई थी। युवक मिर्जापुर आकर उसे अंबाला ले गया। उसने अपना नाम अभय बताया था। अंबाला जाने पर पता चला कि उसका नाम आरिफ है। आरोपी युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसको बुरका पहनाने के साथ ही नमाज पढ़ने के लिए दबाव भी बनाता रहा। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती को अंबाला ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की टीम गठित की गई है। जांच पड़ताल करने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को पकड़ने के लिए अंबाला और अन्य जनपद जाएगी।
उन्होंने बताया कि वीडियो, फोटो देखने के बाद घटनाक्रम का अवलोकन किया गया। इससे यही लग रहा है कि आरिफ नाम का युवक सोची समझी साजिश के तहत हिंदू युवती को अंबाला ले गया। वहां जिस मकान में रहता है, वहां तीन युवक रहते हैं। युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के साथ बुरका पहनाने और नमाज पढ़ाने का कार्य किया गया है। युवती ने पूछताछ में बताया है कि आरोपी युवक सुल्तानपुर का रहने वाला है। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies