मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने वरिष्ठ पत्रकार शीतला सिंह के शव को किया प्राप्त
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने वरिष्ठ पत्रकार शीतला सिंह के शव को किया प्राप्त



(श्री सिंह ने अपने शरीर को छात्रों के अध्ययन के लिए किया था दान)

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या

यश भारती सम्मान से सम्मानित प्रेस काउंसिल आफ इंडिया के पूर्व सदस्य स्मृतिशेष शीतला सिंह जोकि पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबियों में से एक रहे । पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शीतला सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी विचारों को पत्रकारिता के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ाते रहे उनके निधन से समाजवादी पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई है । शव यात्रा उनके निजी आवास से निकलकर जनमोर्चा ऑफिस आई यहां से प्रेस क्लब पहुंचने पर मेडिकल कॉलेज अयोध्या के अधिकारियों ने शीतला सिंह के शव को प्राप्त कर लिया क्योंकि स्वर्गीय शीतला सिंह ने अपने जीवन काल में ही अपने शरीर को छात्रों के अध्ययन के लिए दान कर चुके थे । यात्रा में सपा के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने स्वर्गीय शीतला सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्हे जनपद अयोध्या ही नहीं वरन संपूर्ण उत्तर प्रदेश में गंगा जमुनी तहजीब का घोतक माना जाता था । समाजवादी विचारधारा को मानने वाले समाज के लिए स्वर्गीय शीतला सिंह का निधन अपूर्णनीय क्षति है । पूर्व मंत्री विधायक अवधेश प्रसाद व पूर्व मंत्री विधायक राममूर्ति वर्मा ने शव यात्रा में शामिल होकर परिवार को ढांढस बधाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा बाबूजी के परिवार के सुख दुख में साथ रहेंगी । पूर्व विधायक जय शंकर पांडे मेयर प्रत्याशी रहे डॉ आशीष पांडे दीपू ,दान बहादुर सिंह, श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ,हामिद जाफर मीशम चौधरी बलराम यादव अंसार अहमद बब्बन बलराम मौर्या राम लखन यादव अमृत राजपाल मोहम्मद हलीम पप्पू राकेश यादव डॉ अनुराग आनंद यादव राजेश पटेल रमाकांत यादव करन यादव जयसराज यादव आदि लोग शामिल होकर बाबूजी को अंतिम विदाई दिया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies