राज्य उपभोक्ता आयोग एवं प्रदेश के जिला उपभोक्ता आयोगों में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

राज्य उपभोक्ता आयोग एवं प्रदेश के जिला उपभोक्ता आयोगों में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन



लखनऊ: दिनांक: 22 मई, 2023

राज्य उपभोक्ता आयोग एवं प्रदेश के जिला उपभोक्ता आयोगों में रविवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राज्य उपभोक्ता आयोग एवं प्रदेश के जिला उपभोक्ता आयोगों में कुल 1454 मामले सूचीबद्ध हुए, जिनके सापेक्ष 857 मामलों का निस्तारण हुआ तथा धनराशि 12,88,80,491 रूपये का समाधान (सेटेलमेंट) हुआ।

यह जानकारी राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, उत्तर प्रदेश के निबंधक प्रदीप कुमार तृतीय ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य उपभोक्ता आयोग, लखनऊ द्वारा 56 मामलों का निस्तारण किया गया। जिला उपभोक्ता आयोग, आगरा द्वितीय द्वारा सर्वाधिक 68 मामलों का निस्तारण व जिला उपभोक्ता आयोग मुरादाबाद प्रथम द्वारा सर्वाधिक धनराशि 1,31,90,408 रुपये का समाधान (सेटेलमेंट) किया गया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies