मिर्जापुर: यूपी के मिर्जापुर जिले के राजगढ़ गांव में मंगलवार की रात आई बरात में भोजन के दौरान महिलाओं के साथ छींटाकशी करने पर घराती व बराती में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान भाग रहे बरातियों के वाहन से कुचलकर दुल्हन के मौसी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक महिला के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। चुनार थाना क्षेत्र के बरगवां गांव से राजगढ़ गांव निवासी विशम्भर गोंड के पुत्री की शादी के लिए मंगलवार रात बरात आई थी। दूल्हे के पिता गोवर्धन ने बताया कि बरात में आए लोग चुनावी रंजिश को लेकर जनवास में आपस में ही भीड़ गए। किसी तरह बीच-बचाव किया गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को समझाकर वापस चली गई।
भोजन के दौरान शुरू हुआ था हंगामा
द्वारचार और जयमाल के बाद भोजन के दौरान बरात में आए कुछ लोग महिलाओं के बीच जाकर छींटाकशी करने लगे। विरोध के बाद दूल्हा पक्ष व दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट पत्थर व लाठी-डंडा चलने लगे। जिससे बरातियों में अफरा-तफरी मच गई। दूल्हा पक्ष के कुछ लोग एक बोलेरो में बैठ कर भागने लगे।
.jpg)