भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और अंतरराष्ट्रीय मां विद्या ट्रस्ट महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष आयरन लेडी रीना सिंह ने आज एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हमारी संस्था अंतरराष्ट्रीय मां विद्या ट्रस्ट द्वारा एक मुहिम चलाकर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है साथ ही गांवो को विकसित करने और देश तथा समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का अनवरत प्रयास जारी है।घर घर जा कर सरकारी योजनाओं के बारे बताना और उसका लाभ दिलाना तथा जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए उन्हें जागरूक करना तथा जनसंख्या नियंत्रण के उपाय और उसके तरीके को बताना,साथ ही वर्तमान पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के लिए नशा मुक्ति अभियान चलाकर युवाओं को इसके प्रति जागरूक करना तथा इससे होने वाली हानियां तथा उसके दुष्परिणाम को बताना संस्था का मुख्य कार्य होने के साथ ही संस्था अपना इसे लक्ष्य बना लिया है।जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आम जन को जागरूक करने के साथ ही साथ लिंग भेद से बचने के लिए उन्हें जागरूक और प्रेरित किया जाता है।लड़का लड़की में कोई अंतर नही है दोनो एक समान है उन्हें भरपूर प्यार देने तथा अच्छी और उच्च शिक्षा देकर देश और समाज की सेवा में आगे लाना हर माता पिता का पुनीत कर्तव्य है।इसी भावना के साथ संस्था गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है।साफ सफाई के महत्व को उजागर करने के साथ ही साथ इसके महत्व पर जोर देकर किसानों को जैविक खाद तैयार कर कृषि कार्य में प्रयोग करने के लिए उत्साहित और प्रोत्साहित किया जाता है।गांव के युवाओं का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए इन्हें इसके लिए संगठित और केंद्रित करने का काम किया जाता है।
पर्यावरण को संरक्षित रखने के पेड़ों को लगाने की आवश्यकता पर बल दिया जाता है।एक पेड़ आपके जीवन में कैसे अपनी भूमिका निभाता है इस बात को समझाने के साथ साथ वृक्षारोपण पर जोर देता है।आयरन लेडी रीना सिंह ने आज कहा कि एक सामान्य पेड़ एक वर्ष में बीस किलो धूल सोखता है तथा हर साल करीब सात सौ किलोग्राम आक्सीजन का उत्सर्जन करता है।प्रतिवर्ष बीस टन कार्बन डाई आक्साइड को सोखता है।गर्मियों में एक बड़े पेड़ के नीचे औसतन चार डिग्री तापमान कम रहता है।इसके अतिरिक्त एक पेड़ से मानव को अनेक प्रकार के लाभ मिलते हैं।
