पड़री। थाना क्षेत्र के मोहनपुर हाइवे पर रविवार को खड़े टैंकर और बोलेरो में टक्कर हो गई थी। जिसमें बोलेरो सवार घायल श्याम सुंदर की देर रात ट्रामा सेंटर वाराणसी में मौत हो गई। हादसे में उनकी माता शारदा देवी की रविवार को हादसे के बाद ही मौत हो गई थी। उनकी पत्नी व पुत्र घायल है। जिनका मंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पड़री थाना क्षेत्र के कपसौर गांव निवासी श्याम सुंदर सिंह (40) अपनी पत्नी नीतू सिंह (35) के इलाज के लिए अपनी माता शारदा सिंह (60) व पुत्री गुनगुन (14) के साथ रविवार की सुबह प्रयागराज गए थे। वहां दवा लेने के बाद घर वापस लौट रहे थे। क्षेत्र के मोहनपुर के पास हाईवे पर खड़ी टैंकर पानी का छिड़काव कर रही थी। तभी बोलेरो पीछे से जाकर टैंकर में भिड़ गई। हादसे में बोलेरो सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों ने शारदा देवी को मृत घोषित कर दिया। श्याम सुंदर की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया। नीतू सिंह और गुनगुन को अस्पताल में भर्ती किया गया। ट्रामा सेंटर वाराणसी में उपचार के दौरान रविवार की देर रात को श्याम सुंदर की भी मौत हो गई। हादसे में मां के बाद पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन शव लेकर घर आए। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। दोनों के परिजन बाहर रहते है। लोग मुंबई से आ रहे है। जिसके बाद ही पोस्टमार्टम होगा। थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि हादसे में मां की मौत के बाद देर रात ट्रामा सेंटर में पुत्र की भी मौत हो गई।