गंगा दशहरा पर भक्तों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, मां विंध्यवासिनी मंदिर में किया दर्शन-पूजन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गंगा दशहरा पर भक्तों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, मां विंध्यवासिनी मंदिर में किया दर्शन-पूजन

 


मिर्जापुर: गंगा दशहरा पर नगर सहित ग्रामीण अंचलों में भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान ध्यान व दान के पश्चात घाटों पर स्थित मंदिरों में पहुंचकर दर्शन पूजन किया।  गंगा दशहरा पर आस्था धाम विंध्याचल में भी भक्तों की काफी भीड़ रही। गंगा स्नान के पश्चात मंदिर पहुंचकर भक्तों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। स्नान ध्यान के पश्चात कुछ गंगा घाटों पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। गंगा दशहरा पर त्रिकोण मार्ग स्थित अष्टभुजा व मां काली मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies