बुजुर्गाे व किशोरों की भी सुविधा के मद्देनजर मनरेगा पार्क के रूप में विकसित हो रहे हैं खेल मैदान -केशव प्रसाद मौर्य
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बुजुर्गाे व किशोरों की भी सुविधा के मद्देनजर मनरेगा पार्क के रूप में विकसित हो रहे हैं खेल मैदान -केशव प्रसाद मौर्य



लखनऊः 16 मई, 2023

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को निखारने व उन्हें उच्चस्तर पर खेल प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग करने के लिए दक्ष, सक्षम, कुशल बनाने की दिशा में सरकार द्वारा सार्थक व गम्भीर प्रयास किये जा रहे हैं।प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को बढ़ाने के लिए ग्रामीण अंचल में खेलकूद का आधारभूत ढ़ाचा मजबूत  किया जा रहा है। मनरेगा योजनान्तर्गत ग्रामीण अंचल में खेल मैदान बनाये जा रहे हैं।  

ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 के श्रम-बजट में 6458 खेल मैदान बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और दिशा में कार्य चल रहा है। विभिन्न विभागों के साथ अभिसरण के अंतर्गत मनरेगा खेल मैदानों को मनरेगा पार्क के रूप में भी विकसित किया जा रहा है, जिसमे बुज़ुर्गों के लिए घूमने/टहलने के साथ साथ बच्चों के मनोरंजन हेतु झूलों का एवं किशोरों हेतु ओपेन जिम का निर्माण भी कराया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 9876 खेल मैदान का कार्य पूर्ण किया गया। वर्ष 2017-18से 2022-23तक 5 साल में 23576 खेल मैदान/मनरेगा पार्क बनाये गये ,जिस पर 852 करोड़ की धनराशि व्यय हुयी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies