शिविर लगाकर कुष्ठ रोगियों की गई जाँच ,वितरित की गई औषधि
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

शिविर लगाकर कुष्ठ रोगियों की गई जाँच ,वितरित की गई औषधि

शिविर लगाकर कुष्ठ रोगियों की गई जाँच ,वितरित की गई औषधि 
 प्रयागराज 2मई 2023: जिला कुष्ठ नाभिक टीम की ओर से मंगलवार को ओम साईं कुष्ठ आश्रम, प्रयागराज में कैंप लगाया गया। शिविर में कुष्ठ रोगियों की जांच की गई। साथ ही आश्रम में रहने वाले दिव्यांगजन का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें औषधि वितरित की गई।
जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ अमृत लाल यादव ने बताया कि जनपद में संचालित सभी कुष्ठ रोग आश्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से रोगियों की जांच उपचार एवं दवा वितरण की जाती है। इसमें 28 लोगों को उपचार एवं जांच कर दवाएं दी गईं।
उन्होंने बताया कि इन आश्रमों में कुष्ठ रोग से विकलांग हुए लोग घर से निकले लोग, जिनकी कोई देखभाल करने वाला नहीं होता हैं। ऐसे लोग रहते हैं समय-समय पर हमारी टीम सुविधा उपलब्ध कराती हैं। डॉ लाल ने बताया कि लोगों में अभी भी कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता की कमी हैं। जबकि मरीज का समय से इलाज शुरू हो जाए तो मरीज पूरी तरह से ठीक हो जाता है। 

जिला कुष्ठ रोग परामर्शदाता डॉक्टर अच्छे लाल यादव ने बताया कि कुष्ठ रोग के व्यापक प्रचार प्रसार के बाद भी लोगो में अभी जिझाक और भय बना हुआ हैं जब हम ऐसे शिविर का आयोजन कर लोगों को इसके बारे में बताते हैं साथ ही ये एक साध्य है इसकी भी जानकारी देते हैं अपना अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि जब मैंने इसमें काम करना शुरू किया तो बहुत दिक्कते आती थी लेकिन अब कुछ जागरूकता बड़ी है जिसकी वजह से लोग जाँच के लिए आगे आ रहे हैं | 
शिविर में जिला कुष्ठ रोग अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे |

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies