दीप जला कर शुभारंभ हुआ,नव निर्वाचित अध्यक्ष पद गोपनीयता की शपथ
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

दीप जला कर शुभारंभ हुआ,नव निर्वाचित अध्यक्ष पद गोपनीयता की शपथ

 


दीप जला कर शुभारंभ हुआ,नव निर्वाचित अध्यक्ष पद गोपनीयता की शपथ 

बलिया(उत्तर प्रदेश) से वरिष्ठ संवाददाता -प्रदीप बच्चन की खास रिपोर्ट,

     तहसील -सिकंदरपुर अंतर्गत आदर्श नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष -सावित्री देवी के साथ ही 15 वार्डो के सभासदों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

 जनपद मुख्यालय से सिकंदरपुर रोड़ पर स्थित "गांधी इंटर कॉलेज"के प्रांगण में भा ज पा नेता -संजय जायसवाल की माता -श्रीमती सावित्री देवी को अध्यक्ष पद/गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।जिसमे सर्व प्रथम अतिथियों का स्वागत स्थानीय पूर्व विधायक - संजय यादव द्वारा किया गया।लोक गायक- गोलू राजा व निशा उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत गीत गा कर इस समारोह मे स्वागत किया।अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शपथ समारोह का शुभारंभ किया गया।नव निर्वाचित अध्यक्ष-  सावित्री देवी के साथ ही 15 और वार्डों के सभासदों को उप जिलाधिकारी -अरुण कुमार मिश्रा द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।स्थानीय समाजसेवी - राजू यादव ने हमारे वरिष्ठ संवाददाता - प्रदीप बच्चन को जानकारी देते हुए, आगे बताया कि "ब्लॉक प्रमुख- केशव चौधरी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।जिसमे बी जे पी के मंत्री- दयाशंकर सिंह,मंत्री - विजय लक्ष्मी गौतम, एम एल सी - रतन पाल सिंह, एम एल सी - सभाकुंवर कुशवाहा, एम एल ए- केतकी सिंह,स्थानीय प्रमुख नेता संजय यादव,संजय जायसवाल,नवानगर ब्लॉक प्रमुख- केशव चौधरी,बांसडीह की लोकप्रिय विधायिका -केतकी सिंह,शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष -आनंद स्वरूप महाराज जी, ई ओ -सीमा राय बिधासागर,पूर्व विधायक - बब्बन राजभर,भाटपा रानी के विधायक - कुंवर सिंह,राज्य मंत्री -विजय लक्ष्मी सिंह,विधान परिषद सदस्य -रत्न सिंह,प्रयाग चौहान, डॉ० आशुतोष गुप्ता,सत्येंद्र राजभर,जाय राम पांडे,विजय जायसवाल,विनोद शंकर गुप्ता,बैजनाथ पांडे,शशि दुबे, ओम प्रकाश,अरविंद कुमार राय,शोभन राजभर,सुनील गुप्ता,सुनील सिंह,भुआल सिंह,विपिन पांडे,आकाश तिवारी,बिट्टू,सोनू गुप्ता, के साथ हजारों की संख्या में लोग मौजूद थें।भव्य समारोह की अध्यक्षता -संजय जायसवाल व मंच संचालक - प्रमोद गुप्ता द्वारा किया गया"।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies