धूम धाम से मनाया गया लॉर्ड बुद्धा इंटर कालेज में बौद्ध पूर्णिमा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

धूम धाम से मनाया गया लॉर्ड बुद्धा इंटर कालेज में बौद्ध पूर्णिमा



मांडा प्रयागराज मांडा ब्लॉक के अंतर्गत मांडा खास स्थित लॉर्ड बुद्धा इंटर कालेज में शुक्रवार को धूम धाम से मनाया गया बुद्ध पूर्णिमा। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर समारोह का आयोजन कर महात्मा बुद्ध को नमन किया गया। इस मौके पर महात्मा बुद्ध के चित्र पर शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं द्वारा माल्यार्पण कर विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को महात्मा बुद्ध के व्यक्तित्व और कृतित्व से शिक्षकों ने परिचित कराया। इस क्रम में शिक्षकों द्वारा महात्मा बुद्ध के बाल्यकाल से लेकर उनके जीवन के सभी पहलुओं से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। 



साथ ही उनके बताए गए रास्तों पर चलने की बात भी कही गई। वही विद्यालय परिसर में हुए संस्कृतिक कार्यक्रम को देख उपस्थिति शिक्षक व अभिभावकों ने छात्र- छात्राओ का मनोबल बढ़ाया। तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनम मौर्या ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा को हम त्रिविध पूर्णिमा के नाम से मनाते हैं। इसका मतलब इस दिन बुद्ध के जीवन की तीन महत्वपूर्ण घटनाएं घटी थी। पहला बुद्ध का जन्म, दूसरा ज्ञान की प्राप्ति, तीसरा महापरिनिर्वाण। उनके उपदेशों में समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व के अलावा क्षमाशील और प्रज्ञा का विशेष स्थान है। उनके मैत्रीभाव की दुनिया कायल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार व मंच संचालन प्रतिक्षा मौर्या ने किया। इस बीच कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य संतोष कुमार, विजय शंकर कुशवाहा, ओम प्रकाश मौर्या, जय प्रकाश मौर्या राम बाबू मौर्या आदि लोग शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies