कछवां में युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान:अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया..
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

कछवां में युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान:अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया..


कछवां, मिर्जापुर: क्षेत्र के सबेसर गांव में रविवार को दोपहर में युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी।
क्षेत्र निवासी मुकेश (26) शनिवार की रात एक बरात में डीजे और रोडलाइट लेकर गए थे। रविवार को सुबह करीब सात बजे घर आए। नहाने के बाद घर का कुछ काम किया। इसके बाद दोपहर में सोने चले गए। अपराह्न करीब तीन बजे मुकेश की मां खाना खाने के लिए बुलाने गईं तो उनकी नजर टिन शेड में बांस के सहारे गमछे के फंदे से लटकते पुत्र पर पड़ी। शोर मचाने पर पास-पड़ोस के लोग दौड़कर आ गए। लोग मुकेश को नीचे उतार कर कछवां क्रिश्चियन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता जयप्रकाश पेंटर का काम करते हैं। मुकेश की बहन ने बताया कि उनके भाई के पास उनकी प्रेमिका का फोन आया था। उससे विवाद होने के बाद भाई परेशान था। इस कारण फंदे पर लटक कर जान दे दी। थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि युवक ने फंदे लटक कर जान दे दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies