प्रयागराज: शीर्ष समिति की तृतीय बैठक में लगभग 350 करोड़ की 89 परियोजनाओं को अनुमोदन मिला।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: शीर्ष समिति की तृतीय बैठक में लगभग 350 करोड़ की 89 परियोजनाओं को अनुमोदन मिला।

 


शीर्ष समिति की तृतीय बैठक में लगभग 350 करोड़ की 89 परियोजनाओं को अनुमोदन मिला। अनुमोदित परियोजनाओं में से उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड की 10, लोक निर्माण विभाग की 37 उत्तर प्रदेश जल निगम की 3. मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की 12, स्वास्थ्य विभाग की 18, नगर निगम की 1. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की 6 तथा प्राधिकरण की 2 परियोजनाएं सम्मिलित है।


प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा मा0 उच्च न्यायालय के सामने स्थित उपरिगामी सेतु के दोनो तरफ के सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य तथा बहादुरगंज प्रयागराज में निर्मित सिद्ध मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर व उसके आसपास के क्षेत्रों के सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जाएगा।


लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों में काली मार्ग, त्रिवेणी मार्ग, जीटी जवाहर चौराहे से फोर्ट चौराहे तक जवाहरलाल नेहरू मार्ग, शास्त्री पुल से लेटे हुए हनुमान मंदिर होते हुए किलाघाट तक का मार्ग तथा हर्षवर्धन चौराहे से जवाहर लाल नेहरू मार्ग को 10 से 20 मीटर चौड़ा करते हुए उसकी सतह सुधार का कार्य किया जाएगा।


अक्षयवट इण्टरलाकिंग मार्ग, संगम वापसी इण्टरलाकिंग मार्ग तथा जगदीश रैम्प


इण्टरलाकिंग मार्गों का 16.50 मीटर तक चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य किया जाएगा।


स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के ओ०पी०डी०. प्रतीक्षालय के निर्माण कार्य, एक नये अदद मोडुलर किचेन की स्थापना, चिकित्सालय में बर्न / प्लास्टिक सर्जरी मार्ग हेतु 20 बिस्तरों के वार्ड की स्थापना तथा चिकित्सालय परिसर में केन्द्रीकृत डायनोस्टिक ब्लास्ट एवं ब्लड बैंक का निर्माण किया जाएगा।


मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय में प्रतीक्षालय रजिस्ट्रेशन काउन्टर मेन गेट एवं सुरक्षा केबिन तथा मर्ती मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने हेतु आधुनिक रसोई घर का निर्माण किया जाएगा मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में मुख्य द्वार सुरक्षा कक्ष एवं बाथरूम का निर्माण, कालेज परिसर में स्थित अतिथि गृह का निर्माण तथा सभागार भवन का विस्तार एवं नवीनीकरण भी किया जाएगा।


जिला महिला चिकित्सालय में चिन्हित पार्किंग स्थल पर अपेक्षित सफाई सुनिश्चित न किए जाने तथा उसका कारण न बता पाने पर अपर निदेशक, स्वास्थ्य से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए।



महाकुंभ 2025 को दिव्य एवं भव्य बनाने के दृष्टिगत मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में आज शीर्ष समिति की तृतीय बैठक संपन्न हुई जिसमें लगभग 350 करोड़ की 89 परियोजनाओं को अनुमोदन मिला। शीर्ष समिति की प्रथम एवं द्वितीय बैठक में अब तक लगभग 2100 की 87 परियोजनाओं को पहले ही हरी झंडी मिल चुकी है। आज अनुमोदित परियोजनाओं में से उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड की 10, लोक निर्माण विभाग की 37. उत्तर प्रदेश जल निगम की 3. मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की 12, स्वास्थ्य विभाग की 18, नगर निगम की 1, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की 6 तथा प्राधिकरण की 2. परियोजनाएं सम्मिलित है।


प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा मा0 उच्च न्यायालय के सामने स्थित उपरिगामी सेतु के दोनों तरफ के सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य तथा बहादुरगंज प्रयागराज में निर्मित सिद्ध मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर व उसके आसपास के क्षेत्रों के सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जाएगा।


से लेटे हुए लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों में काली मार्ग, त्रिवेणी मार्ग, जीटी जवाहर चौराहे से फोर्ट चौराहे तक जवाहरलाल नेहरू मार्ग, शास्त्री पुल हनुमान मंदिर होते हुए किलाघाट तक का मार्ग तथा हर्षवर्धन चौराहे से जवाहर लाल नेहरू मार्ग को 10 से 20 मीटर चौड़ा करते हुए उसकी सतह सुधार का कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अक्षयवट इण्टरलाकिंग मार्ग, संगम वापसी इण्टरलाकिंग मार्ग तथा जगदीश रैम्प इण्टरलाकिंग मार्गों का 16.50 मीटर तक चौडीकरण एवं निर्माण कार्य किया जाएगा।


पटेल संस्थान के निकट जीटी रोड से काली मार्ग तक लिंक मार्ग का निर्माण, अलोपी बाग फ्लाईओवर से पीडब्ल्यूडी स्टोर होते हुए काली मार्ग तक लिंक मार्ग का निर्माण, नवल राय इंटरलॉकिंग मार्ग, त्रिवेणी मार्ग (जगन्नाथ मंदिर) से बांगड धर्मशाला चौराहा तक इण्डलाकिंग मार्ग, वी०आई०पी० घाट इण्टरलाकिंग मार्ग, यमुना पट्टी इण्टरलाकिंग मार्ग, अक्षयवट से यमुना पट्टी तक इण्टरलाकिंग मार्ग, तेलियरगंज पुलिस चौकी के सामने से सड़क के बगल से होते हुए गंगा जी के किनारे तक मार्ग का निर्माण तथा स्टैनली मार्ग से बेली कछार एस०टी०पी० रसूलाबाद घाट होते हुए गंगा जी के किनारे तक इण्टरलाकिंग मार्ग का निर्माण कराया जाएगा तथा इनका 10 मीटर तक चौड़ीकरण किया जाएगा।


फाफामऊ सहसो मार्ग से नवीन प्राथमिक हेल्थ सेन्टर बहमलपुर तक मार्ग, फाफामऊ सहसों मार्ग (जैतवार डीह) से ककरहा घाट तक मार्ग, फाफामऊ सहसो मार्ग से चक ठाकुरराम ग्राम तक सम्पर्क मार्ग, फाफामऊ में मुख्य मार्ग से बीबीएस एवं गुरुकुल तक बेला कछार तक सम्पर्क मार्ग, इब्राहिमपुर (झुंसी गारापुर) से भैरो कुआ तक सम्पर्क मार्ग, घूरपुर बलापुर छीतूपुर मार्ग, इन्दलपुर मार्ग का 07 मीटर तक चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य किया जाएगा।


फाफामऊ सहसों मार्ग के शिवकली सहाय स्कूल से मनसैता ग्राम सम्पर्क मार्ग, महेवा पश्चिम पट्टी मार्ग, मडीका मोहब्बगंज मार्ग से मीरखपुर मार्ग, अप्रैल मार्ग किमी0 4 से सूल टंकेश्वर महादेव अरैल घाट सम्पर्क मार्ग, सोमेश्वर महादेव बाईपास, मुख्य मार्ग पर दूधाधारी गेट से आश्रम होते हुए बेला कछार तक मार्ग का लगभग 05.50 मीटर तक चौडीकरण एवं सुदृढीकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कई अन्य मार्गों को भी चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण के कार्य हेतु चिहिन्त किया गया है।


इसी क्रम में स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के ओ०पी०डी०, प्रतीक्षालय के निर्माण कार्य, एक नये अदद माडुलर किचेन की स्थापना, चिकित्सालय परिसर में 300 के०एल० ओवरहेड टैंक नलकूप के बोरिंग, समरसेबल पम्प एवं जलापूर्ति पाईप सहित समस्त फिटिंग एवं 03 अदद आर0ओ0 की स्थापना के कार्य, चिकित्सालय परिसर के मुख्य द्वार की सड़क के चौड़ीकरण हेतु 25 के0वी0 के जनरेटर की युटिलिटी शिफ्टिंग, चिकित्सालय में बर्न / प्लास्टिक सर्जरी मार्ग हेतु 20 बिस्तरों के वार्ड की स्थापना तथा चिकित्सालय परिसर में केन्द्रीकृत डायनोस्टिक ब्लास्ट एवं ब्लड बैंक का निर्माण किया जाएगा।


मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय में प्रतीक्षालय रजिस्ट्रेशन काउन्टर मेन गेट एवं सुरक्षा केबिन तथा भर्ती मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने हेतु आधुनिक रसोई घर का निर्माण किया जाएगा। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में मुख्य द्वार सुरक्षा का एवं बाथरूम का निर्माण, कालेज परिसर में स्थित अतिथि गृह का निर्माण तथा सभागार भवन का विस्तार एवं नवीनीकरण भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मेडिकल कालेज से सम्बद्ध चिकित्सालयों हेतु चिकित्सीय उपकरणों के कय का कार्य भी किया जाएगा।


तेज बहादुर सप्रु चिकित्सालय में 02 शौचालय का निर्माण एवं सभी वार्डो में स्थित शौचालय मूत्रालय के मरम्मतीकरण का कार्य भी किया जाएगा। चिकित्सालय परिसर में स्थित यमुना ब्लाक के उच्चीकरण, गेट नं0-2 के समीप स्थित स्थल पर पार्किंग, भूतल एवं प्रथम तल पर 30 शैयायुक्त रैनबसेरा मय शौचालय का निर्माण, ओ०टी० के समीप 20 नये प्राइवेट वार्ड मय मूलभूत सुविधाओं का निर्माण भी किया जाएगा।


जिला महिला चिकित्सालय में चिन्हित स्थल के भूतल पर एम्बुलेंस पार्किंग, सामान्य पार्किंग एवं ओ०पी०डी० पंजीकरण कक्ष, प्रथम तल पर नया रैन बसेरा तथा शौचालय / मूत्रालय ब्लाक का निर्माण भी किया जाएगा। परन्तु चिन्हित स्थल पर अपक्षित सफाई सुनिश्चित न किए जाने तथा उसका कारण न बता पाने पर अपर निदेशक, स्वास्थ्य से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए।


जलनिगम द्वारा मेला क्षेत्र में 15 नग नये नलकूपों का निर्माण एवं 15 नग नलकूपों के रिबोर झूसी की तरफ अस्थायी शौचालय के श्राव को प्रवाहित करने हेतु सीवर लाइन के बिछाने एवं नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्माणाधीन 16 एमएलडी शास्त्री ब्रिज एसपीएस से अन्तः संयोजन का कार्य तथा गंगा नदी के पूर्वी मेला क्षेत्र (झूसी तरफ) जी०टी० मार्ग से छतनाग मार्ग तक एवं गंगा नदी के पश्चिम कुम्भ मेला क्षेत्र में स्थाई पाइप लाइन लगभग 3200 मीटर बिछाने एवं नलकूप निर्माण का कार्य भी कराया जाएगा।


बैठक में सेना एवं रेलवे से संबंधित परियोजनाओं के संबंध में अपेक्षित समन्वय स्थापित करते हुए सभी कार्यों को डेड लाइन के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। एन०एच०ए०आई० द्वारा कियान्वित किए जा रहे कार्यों का निरन्तर अनुश्रवण करते हुए टाइम लाइन के अनुसार पूर्ण करने को भी कहा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies