मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 की बैठक सम्पन्न
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 की बैठक सम्पन्न

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 की बैठक सम्पन्न

मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, सामुदायिक शौचालय के कार्यों की प्रगति संतोषजनक न पाये जाने पर एडीओ पंचायत मेजा एवं सचिव के खिलाफ कार्यवाही करने के दिए निर्देश

    मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास एवं शौचालय के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कार्य में प्रगति संतोषजनक न पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जांच के दौरान यदि कहीं गडबड़ी या शिकायत पायी गयी तो सम्बंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने एडीओ पंचायत मेजा एवं सचिव के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन जहां पर भी पूर्ण नहीं है, उन्हें पूर्ण किया जाये। जितने पंचायत सहायक एवं महिला समूह के कर्मचारीगण है, उनका मानदेय समय पर दिया जायें। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायतों में कूड़ा कलेक्शन एवं उसके निस्तारण के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्टेªट/उपजिलाधिकारी सोरांव श्री सार्थक अग्रवाल, उप निदेशक पंचायत, पी0डी0 श्री ए0के0 मौर्या, जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया, डीपीआरओ श्री आलोक सिन्हा सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies