त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत अम्बेडकरनगर, सिद्धार्थनगर एवं बहराइच में सड़क निर्माण हेतु 250.76 लाख रूपये मंजूर।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत अम्बेडकरनगर, सिद्धार्थनगर एवं बहराइच में सड़क निर्माण हेतु 250.76 लाख रूपये मंजूर।


लखनऊ: दिनांक: 31 मई, 2023

उत्तर प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जनपद अम्बेडकरनगर, सिद्धार्थनगर एवं बहराइच में सड़क निर्माण से सम्बंधित विभिन्न कार्यों के लिए कुल 250.76 लाख रूपये मंजूर किये हैं।
नियोजन विभाग ने इस सम्बंध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। जारी आदेश के अनुसार जनपद अम्बेडकरनगर में सड़क निर्माण से सम्बंधित दो कार्यों हेतु 30.75 लाख रूपये, जनपद सिद्धार्थनगर में सड़क निर्माण से सम्बंधित एक कार्य हेतु 160.06 लाख रूपये तथा जनपद बहराइच में सड़क निर्माण से सम्बंधित एक कार्य हेतु 59.95 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies