प्रधानमंत्री के 2025 तक भारत को टी0बी0 मुक्त करने के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी जरूरी- ब्रजेश पाठक
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रधानमंत्री के 2025 तक भारत को टी0बी0 मुक्त करने के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी जरूरी- ब्रजेश पाठक


लखनऊ: दिनांक: 18 मई, 2023

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज 21 दिवसीय राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति जांचने के उद्देश्य से लखनऊ जनपद के दशहरी रायपुर (काकोरी) गांव में स्थित हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने सेन्टर पर उपस्थित सी0एच0ओ0 से सेन्टर की कार्यप्रणाली सेन्टर पर आने वाले मरीजो की संख्या तथा दवाओं व उपकरणों की उपलब्धता से सम्बंधित जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने सेंटर पर उपलब्ध ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने 2025 तक भारत को टी0बी0 मुक्त करने का संकल्प लिया है, उनके संकल्प का साकार करने के लिए हम सबका सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्षय रोग लाईलाज नही है। इससे डरने व घबराने की जरूरत नहीं है। सभी स्वास्थ केन्द्रों पर इसकी दवा उपलब्ध है। जागरूकता व सम्यक इलाज से क्षय रोग पूर्णतः ठीक हो जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा क्षय रोग की निःशुल्क इलाज किया जाता है तथा प्रत्येक रोगी को 500 रु० प्रति माह की दर से 6 माह तक पोषण सामग्री भत्ता भी दिया जाता है।
श्री पाठक ने क्षय रोग उन्मूलन हेतु आम जनमानस से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सक्षम लोग आगे बढ़कर क्षय रोगियोे को गोद लेकर उनकी मदद करें, क्योंकि समाजिक सहायता से सकारात्मक सन्देश जायेगा। इस दौरान उपमुख्यमत्री ने सेन्टर के दो क्षय रोगियों को पोषण सामग्री का वितरण भी किया।
उन्होंने ग्राम पंचायत सदस्यों व आशा कार्यकताओ से भी कहा कि डोर-टू-डोर जाकर मरीजो की पहचान करें तथा उन्हें हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर तक पहुंचाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि देर करने से बीमारी बढ़ती है, जिससे समय और पैसा दोनों का नुकसान होता है।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा, निदेशक एनएचएम अपर्णा यू, मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies