सिंचाई विभाग के 10 निरीक्षण भवनों को पीपीपी मोड पर लेकर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जायेगा- जयवीर सिंह
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सिंचाई विभाग के 10 निरीक्षण भवनों को पीपीपी मोड पर लेकर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जायेगा- जयवीर सिंह


लखनऊ: दिनांक: 24 मई, 2023

उत्तर प्रदेश सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के 10 निरीक्षण भवनों को पर्यटन की गतिविधियों हेतु पर्यटन विभाग को हस्तांतरित कराकर इन भवनों को पीपीपी मोड पर विकसित व संचालित किया जायेगा। इसके लिए विगत 09 मई, 2023 को शासन को पत्र भेजा गया है।
यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग के जिन 10 निरीक्षण भवनों को पर्यटन विभाग के लिए चिन्हित किया गया है, उनमें कर्मा निरीक्षण भवन, बिसुन्दरी निरीक्षण भवन, निशोगी निरीक्षण भवन जनपद सोनभद्र मंे स्थित हैं। इनकी स्थिति जर्जर एवं खण्डहर जैसी हो चुकी है। इन भवनों को पीपीपी मोड पर विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उपयोग में लाया जायेगा।
जयवीर सिंह ने बताया कि इसी प्रकार लखीमपुर खीरी में सिंचाई विभाग का गेस्ट हाउस, जनपद बहराइच स्थित गेस्ट हाउस तथा झांसी के ढुकुवा निरीक्षण भवन, पहुंज बांध निरीक्षण भवन, गढ़मऊ झील निरीक्षण भवन, पारिछा बांध निरीक्षण भवन तथा जनपद हमीरपुर स्थित मौदहा बांध निरीक्षण भवन को पीपीपी मोड पर विकसित कर पर्यटन गतिविधियों के लिए उपयोग में लाये जाने का निर्णय लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies