उ0प्र0 के अब तक कुल 16999 हज यात्रियों ने सऊदी अरब के लिए प्रस्थान किया।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

उ0प्र0 के अब तक कुल 16999 हज यात्रियों ने सऊदी अरब के लिए प्रस्थान किया।


लखनऊ: 31 मई, 2023
हज-2023 हेतु लखनऊ उड़ान स्थल से तेइसवीं उड़ान संख्या एस0वी0 3787 दिनांक 31.05.2023 को 296 हज यात्रियों को लेकर सकुशल अपने निर्धारित समय प्रातः 08ः20 बजे चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हो गयी। इस उड़ान से 160 पुरुष व 136 महिलाएं रवाना हुए। सबसे अधिक बदायूॅं ज़िले के 108, जालौन के 97 व हमीरपुर ज़िले के 72 हज यात्री गये हैं।  
यह जानकारी आज यहां उ0प्र0 राज्य हज समिति के सचिव/कार्यपालक अधिकारी एस0पी0 तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि चौबीसवीं उड़ान संख्या एस0वी0 3895 दिनांक 31 मई, 2023 को 284 हज यात्रियों को लेकर सकुशल रवाना हो गयी। इस उड़ान से 155 पुरुष व 127 महिलाएं रवाना हुए। सबसे अधिक झांसी ज़िले के 102, लखनऊ के 118 व अन्य राज्य मध्यप्रदेश के भोपाल जिल़े के 02 हज यात्री गये हैं।
पच्चीसवीं उड़ान संख्या एस0वी0 3755 दिनांक 31 मई, 2023 को 297 हज यात्रियों को लेकर सकुशल रवाना हो गयी। इस उड़ान से 149 पुरुष व 148 महिलाएं रवाना हुए। सबसे अधिक बरेली 57 व सिद्धार्थनगर के 31 हज यात्री गये हैं। अब तक लखनऊ से 7324 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।  
दिल्ली उड़ान स्थल से आज दिनांक 31 मई, 2023 को उड़ान संख्या एस0वी03783 से 19 हज यात्री, उड़ान संख्या एस0वी03757 से 10 हज यात्री, उड़ान संख्या एस0वी03759 से 08 व उड़ान संख्या एस0वी03785 से 06 हज यात्री गये हैं। दिल्ली से आज अधिकतर अन्य राज्यों के हज यात्री गये हैं। अब तक उत्तर प्रदेश के दिल्ली से 9675 हज यात्री व उत्तर प्रदेश के अब तक कुल 16999 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।  
श्री तिवारी ने बताया कि हज यात्रियों के लिए लखनऊ से निम्न उड़ानें अब मदीना जाने के स्थान पर लखनऊ से सीधे जद्दाह जाएंगी। इन उड़ानों के हज यात्रियों को अपने साथ हज हाउस में एहराम लेकर आना है और हज हाउस से ही एहराम बांध कर रवाना होना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies