मेजा रोड प्रयागराज(अतुल तिवारी): विकास खंड उरूवा अंतर्गत गोशौरा कलां चंपारण स्टेट स्थित दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को विद्यालय लोकार्पण कार्यक्रम में सूबे के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आगमन को लेकर तैयारियां जोरो पर चल रही।
विद्यालय संस्था के चेयरमैन सुशील मिश्रा ने बताया कि खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त हो गया था लेकिन जब उन्होंने बात किया कि क्या आप कार्यक्रम करा पाएंगे तो सुशील मिश्रा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि हम कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप देंगे आप केवल समय दीजिए
सुशील मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम में लगभग दस हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कम से कम सैकड़ों मजदूर लगाए गए हैं कहां की बारिश ने कार्यक्रम में खलल डालने की कोशिश की लेकिन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विद्यालय की प्रबंधक स्वतंत्र मिश्रा ने स्कूल से जुड़े छात्र व अभिभावकों तथा क्षेत्रीय लोगों से उक्त अवसर पर पहुंचने की अपील की है।
उप मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में इंजीनियर नित्यानंद उपाध्याय, सिद्धांत तिवारी समाजसेवी ,तुलसीदास तिवारी, सबल तिवारी, टिंकू द्विवेदी, लव कुश तिवारी,किशन तिवारी सहित आदि लोग लगे रहे।