मेजा प्रयागराज(अतुल तिवारी): सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर के समस्त स्टाफ के द्वारा अधीक्षक डा० नीरज पटेल के नेतृत्व में चिकित्सालय क्षेत्र में रैली
निकालकर जन समुदाय को संचारी रोगो की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया।
इसके उपरांत अधीक्षक डा०नीरज पटेल द्वारा उंचडीह गांव का सपोर्टिव सुपरविजन
किया गया। अधीक्षक डा० नीरज पटेल एवं प्राथमिक विद्यालय उंचडीह के प्रधानाध्यापक विनोद शुक्ला द्वारा प्राथमिक विद्यालय उंचडीह के बच्चो समस्त अध्यापकों, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती, आंगनवाड़ी सहायिका के साथ संचारी रोग नियंत्रण के प्रति जनजागरूकता रैली निकाली गयी इस दौरान्त ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक आशीष द्विवेदी, एस०टी०एस० अंकित पाण्डेय, आर0के0एस0के0
काउन्सलर मनोज सविता भी उपस्थित रहें। अधीक्षक डा० नीरज पटेल द्वारा बच्चों को मच्छर जनित बिमारियों से बचाव एवं हैण्ड वासिंग से होने वाले फायदे के प्रति संवेदीकरण किया गया ।