लखनऊः 01 अप्रैल, 2023
स्कूल चलो अभियान 2023-24 के तहत आज जनपद लखनऊ के ब्लॉक चिनहट के अंतर्गत कमपोजिट विद्यालय रायपुर में सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा शत-प्रतिशत बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा हैं। इसी क्रम में बच्चों को निशुल्क पाठ्î पुस्तक का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाठ्य पुस्तक पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही थी। उन्होंने बच्चों से कहा कि पाठ्î पुस्तक पाकर मेहनत से शिक्षा प्राप्त करें तथा अपना और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को मेहनत से शिक्षा प्रदान करें ताकि यह बच्चे शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़े और आपके स्कूल का नाम रोशन करें। बच्चे जिस क्षेत्र में आगे जाना चाहते हैं, उसके लिए भी उन्हें प्रेरित करने का प्रयास भी किया जाए।
इस अवसर पर वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी पूजा रमन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार, जिला समन्वयक संतोष मिश्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य फजील अहमद, सहायक अध्यापक ओमिका त्रिपाठी, सविता सिंह, बीना सिंह, मंजू यादव, सीमा मैथ्यूज सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यालय के बच्चे आदि उपस्थित रहे।