भाजपा स्थापना दिवस पर आयोजित हुई गोष्ठी।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

भाजपा स्थापना दिवस पर आयोजित हुई गोष्ठी।


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गुरुवार को नगर पंचायत के आदर्श देश दीपक इंटर कॉलेज तेंदुआ माफी बीकापुर में स्थापना समारोह दिवस गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए देश दीपक इंटर कॉलेज के प्रबंधक धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 में हुई थी। इसकी नीतियां राष्ट्रवादी और जन कल्याणकारी हैं। जिसके चलते प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार को जनता ने मौका दिया है। कार्यक्रम के दौरान करीब एक दर्जन लोगों को भगवा गमछा तथा पार्टी का झंडा देकर भाजपा में शामिल कराया गया। तथा झंडा थामने वाले लोगों द्वारा भाजपा पार्टी के प्रति निष्ठा जताई गई। और निष्ठावान बनने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में अशोक उपाध्याय, आशीष तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता, पूरन गुप्ता, कौशल उपाध्याय, बंटी सिंह, राधेश्याम पांडेय, राम राज मिश्रा, खुशीराम, पूनम शुक्ला, डॉ गायत्री उपाध्याय, मिथिलेश, निशा, मंजू, प्रियंका सहित विद्यालय का स्टाफ और तमाम लोग शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies