सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंचे बिहार के सीएम नीतीश व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंचे बिहार के सीएम नीतीश व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

 


लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी एकता ने आकार लेना शुरू कर दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने के लिए लखनऊ पहुंचे। दोनों नेता सपा कार्यालय पहुंचे। जहां उनका स्वागत करने के लिए अखिलेश यादव पहले से ही मौजूद थे।




बताया जा रहा है कि नीतीश यहां से सीधे कोलकाता जाएंगे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे।




समाजवादी पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस अथवा अन्य दलों को खुद तय करना है कि वे किसके साथ रहेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह भी साफ किया है कि अलग- अलग राज्यों में क्षेत्रीय दलों के नेतृत्व में ही लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री नतिश कुमार लगातार विपक्षी एकता को धार देने में जुटे हैं। वह पिछले दिनों दिल्ली में तमाम विपक्षी दलों से मुलाकात कर चुके हैं

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies