मुख्यमंत्री ने वासन्तिक नवरात्रि तथा रामनवमी की प्रदेशवासियों को दी बधाई
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्यमंत्री ने वासन्तिक नवरात्रि तथा रामनवमी की प्रदेशवासियों को दी बधाई



लखनऊ : 29 मार्च, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदि शक्ति माँ भगवती के अनुष्ठान के पर्व वासन्तिक नवरात्रि एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन जन्मदिन रामनवमी की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि शक्ति की अधिष्ठात्री देवी के अनुष्ठान की नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मदिन हम सबको एक नई प्रेरणा और प्रकाश प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि शक्ति की अधिष्ठात्री देवी माँ भगवती इस चराचर जगत की आदि शक्ति हैं तो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का सम्पूर्ण जीवन हम सबको जीवन के उच्च आदर्शों और मर्यादाओं का पालन करने की एक नई प्रेरणा प्रदान करता है। रामनवमी के दिन नौ कन्याओं का पूजन मातृ शक्ति के प्रति भारत की सनातन आस्था और सम्मान के भाव को प्रदर्शित करता है।

आदि शक्ति माँ भगवती की शक्ति और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की मर्यादा हम सबको अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों से जोड़ने में एक नई शक्ति प्रदान करेगी। इस पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों के प्रति हमारी अनन्त शुभकामनाएं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies