मेजा: सुदिष्ट ब्रह्म धाम परानीपुर (बिशेनपुर) में एक दिवसीय संगीतमय कथा का हुआ आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मेजा: सुदिष्ट ब्रह्म धाम परानीपुर (बिशेनपुर) में एक दिवसीय संगीतमय कथा का हुआ आयोजन



मेजा,प्रयागराज: मेजा क्षेत्र की परानीपुर (बिशेनपुर) स्थित सुदिष्ट ब्रह्म धाम के पावन सरजमी पर एक दिवसीय संगीतमय कथा का आयोजन किया गया।आयोजनकर्ता महीप सिंह ने बताया कि कथावाचक डॉ अशोक हरिवंश (भैया जी) द्वारा संगीतमय कथा का आयोजन किया गया। जिसे सुन श्रोता भाव विभोर हो उठे। मंच पर उपस्थित सीताराम आश्रम पकरी-सेवार के रामदास महाराज जी ने ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों की मंगल कामना की वही महाराज अशोक हरिवंश भैया जी की अमृतमय वाणी से द्रोपदी चीर हरण प्रसंग व कृष्ण के भजन से भक्त भाव विभोर होकर तालियां बजाकर नाचने लगे। आपको बता दें कि डॉ.अशोक हरिवंश भैया जी ने भजन गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया जिससे श्रोता भाव विभोर होकर तालियां बजाकर झूमते रहे। कथावाचक हुआ भक्ति भजन गायक ने श्रोताओं के पास पहुंचकर भजन को श्रोताओं से भी गवाया वही श्रोताओं ने महाराज के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका अभिवादन किया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों क्षेत्रवासियों ने संगीतमय कथा व भजन का रसपान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies