मेजा रोड प्रयागराज(अतुल तिवारी): दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज चंपारण इस्टेट गौसौरा कला मेजा रोड के नवनिर्मित विशाल भवन का लोकार्पण 2 अप्रैल दिन रविवार को 10:00 बजे सूबे के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के कर कमलों द्वारा लोकार्पण किया जाएगा. उक्त जानकारी विद्यालय के चेयरमैन एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मिश्रा ने दिया. विद्यालय के चेयरमैन सुशील मिश्रा ने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से शुरु हो गई है लगभग 10000 लोगों को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है सभी आमंत्रित लोगों को बैठने हेतु कुर्सी की व्यवस्था की जा रही है अति विशिष्ट लोगों की बैठने हेतु बीआईपी पंडाल लगाया जा रहा है कार्यक्रम हेतु मंच का निर्माण कार्य शुरू हो गया है प्रोटोकॉल आते ही हेलीपैड बनवा दिया जाएगा. गौरतलब हो कि सूबे के उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के द्वारा विद्यालय भवन का लोकार्पण करने पहुंचेंगे तत्पश्चात प्रयागराज शहर के अन्य कार्यक्रमों में भाग लेकर लखनऊ रवाना हो जाएंगे विद्यालय की प्रबंधक डॉ स्वतंत्र मिश्रा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक का विद्यालय में बड़े पैमाने पर स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं मुख्य अतिथि के आने पर कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ किया जाएगा जिसके लिए विद्यालय की शिक्षिकाये एवं छात्र-छात्राएं जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं साथ ही साथ नवनिर्मित विद्यालय भवन को सजाया जा रहा है. विद्यालय के चेयरमैन सुशील मिश्रा ने सभी क्षेत्रीय लोगों को उक्त कार्यक्रम में भागीदारी हेतु आमंत्रित किए हैं।