◆उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व उ.प्र.वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष ब्रजेश पाठक करेंगे प्रयागराज जिला वॉलीबाल संघ की स्मारिका का विमोचन।◆
मेजा,प्रयागराज(अतुल तिवारी): डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन (डीवीए),प्रयागराज के वर्तमान सत्र 2022-23 के साधारण सभा की वार्षिक बैठक आगामी 2 अप्रैल 2023,दिन रविवार को प्रातः 11 बजे स्थानीय मेजारोड स्थित दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में संपन्न होगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन,प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला ने बताया कि उक्त अवसर पर डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन,प्रयागराज द्वारा वालीबाल खेल की एक " स्मारिका " भी प्रकाशित होगी। जिसमें उत्तर प्रदेश वालीबाल संघ के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री ब्रजेश पाठक जी के मुख्य आतिथ्य में एसोसिएशन की " स्मारिका " का विमोचन किया जाएगा। श्री शुक्ला ने सभी संबद्ध इकाइयों, प्रबंध समिति, कार्यकारी समिति तथा आजीवन सदस्यों के अतिरिक्त जिले के सभी खिलाड़ी एवं खेल प्रेमियों से उपरोक्त कार्यक्रम में समय से पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।।