मेजा रोड प्रयागराज(अतुल तिवारी): समाज सेवा का जुनून अगर
देखना है तो क्षेत्र के छतवा गाँव मे देखा
जा सकता है जहाँ गाँव के ही गिरिराज चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बरिष्ट भाजपा
नेता प्रेमशंकर सिंह अपने पैसे से जमीन खरीदकर अंत्येष्टि स्थल के लिए दान
करवाया । श्री सिंह ने समाज सेवा की एक मिसाल पेश किया है । इसके अलावा
उन्होंने अंत्येष्टि स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए एम एल सी केपी श्रीवास्तव से 24
लाख रुपये की माँग की है। जिला पंचायत राज अधिकारी की माँग पर सहायक
विकास अधिकारी पंचायत सुदामा राम गावड़े ने शनिवार को अंत्येष्टि स्थल के
जमीन का दानपत्र, नजरी नक्सा और ग्राम सभा से प्रस्ताव भेज दिया है। प्रेम
शंकर सिंह ने बताया कि हमारे माँग पर एम एलसी केपी श्रीवास्तव से अंत्येष्टि
स्थल के निर्माण और सौन्द्रीयकरण के लिए 24 लाख रुपये की माँग किया था ।
उन्होंने बताया कि पैसा तो आ गया लेकिन अंत्येष्टि स्थल के लिए कोई जमीन
नहीं है जिसके कारण निर्माण में दिक्कत आ रही थी तो हमने प्रयास करके ढाई
विश्वा जमीन ग्राम सभा को दान कराया जिसका प्रस्ताव ब्लाक के माध्यम से
डीपीआरओ प्रयागराज के पास चला गया बहुत जल्द कार्य शुरू हो जाएगा ।
उन्होंने बताया कि वहां पर आरसीसी रोड, विधुत ट्रांसफार्मर, लैट्रिन बाथरूम,
बैठने की व्यवस्था की जाएगी। प्रेमशकर सिंह के इस प्रयास की लोगों में चर्चा
कर रहे सराहना ।