कृषि क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं को मिली वित्तीय स्वीकृति।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

कृषि क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं को मिली वित्तीय स्वीकृति।


लखनऊ: 23 मार्च, 2023

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के कार्यालय से प्राप्त सूचना में बताया गया है कि फसल कृषि कर्म, विस्तार तथा किसानों को प्रशिक्षण, कृषि प्रसार प्रायोजना एवं प्रदर्शनियां योजना के चिकित्सा व्यय में प्रस्तावित धनराशि रू0 295.00 लाख के सापेक्ष धनराशि रू0 148.00 लाख (रू० एक करोड अडतालिस लाख मात्र) की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में कृषि अनुसंधान तथा शिक्षा अन्य संस्थाओं को सहायता कृषि विश्वविद्यालय, बांदा की स्थापना, सामान्य (गैर वेतन) मद में विश्वविद्यालय कन्टीनजेन्सी हेतु उपलब्ध धनराशि रू0 198.00 लाख के सापेक्ष चतुर्थ किश्त के रूप में अवशेष धनराशि रू0 48.00 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।
खाद तथा उर्वरक, उर्वरक एवं कीटनाशी गुण नियंत्रण प्रयोगशालाएं योजना वेतन मद में रू0 1.83 लाख, महगाई भत्ता में रू० 0.58 लाख तथा 55 मकान किराया भत्ता में रू0 0.55 लाख अर्थात् कुल रू0 2.96 लाख (रू० दो लाख छियान्नवे हजार) की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2022-23 के फसल कृषि कर्म, वनस्पति संरक्षण, पौध संरक्षण सेवा तथा कृषि रक्षा सेवा योजना के वेतन में प्राविधानित धनराशि रू0 10740.00 लाख के सापेक्ष हो रही बचत से प्रश्नगत योजनार्न्तगत पुनरीक्षित वेतन का अवशेष भुगतान हेतु रू० 1.00 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies