विभाग के शतप्रतिशत तालाबों को भरे जाने का लक्ष्य पूरा किया जाये, - स्वतंत्र देव सिंह
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

विभाग के शतप्रतिशत तालाबों को भरे जाने का लक्ष्य पूरा किया जाये, - स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ: 30 मार्च, 2023
उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रदेश में स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिचाई के माध्यम से कम से कम 10 हजार एकड़ कृषि भूमि में सिचांई किये जाने की परियोजनायें बनायी जाये। उन्होंने निर्देश दिया कि कनहर परियाजना पर तेजी से कार्य कराकर शीघ्र पूर्ण कराया जाए एवं साइट पर कैमरा लगाकर प्रतिदिन मोनीटरिंग किये जाने के निर्देश दिये गये।
     उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने यह निर्देश कल देर शाम सिंचाई एवं जल स्वतंत्र देव सिंह संसाधन विभाग के मुख्यालय स्थित सभागार में सिचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के अवसर पर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि अप्रैल, मई और जून माह में विभाग के 24231 तालाबों को शत प्रतिशत भरे जाने का लक्ष्य पूरा किया जाये। जिससे पशुओं को पानी पीने एवं कृषकों को सिंचाई हेतू जल उपलब्ध हो। टेल गूलस पर रीचार्ज बेल बनाये जाये जिससे भूमि जल स्तर को बढाया जा सके।
जल शक्ति मंत्री ने निर्देश दिया कि भारत में उत्तर प्रदेश को अग्रणीय स्थान पर पहुंचाने के लिऐ परिश्रम की पराकाष्ठा पर जाकर कार्य किया जाये। अन्य राज्यों से अच्छे विचार एवं कार्यशैली को हम कैसे सीख सकते हैं और उसका प्रयोग उत्तर प्रदेश में किस प्रकार कर सकते हैं इस पर विचार किया जाये। विभाग की कार्यशैली को बहेतर बनाने के लिए परफोरमेंस इंडीकेटर क्या होने चाहिए इस पर विचार किया जाये। प्रदेश स्तर पर डेम गेस्ट हाउस एवं आफिस में बिजली की बचत किये जाने का भी निर्देश दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies