योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना उत्तम प्रदेश- ---सूर्य प्रताप शाही
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना उत्तम प्रदेश- ---सूर्य प्रताप शाही

प्रदेश सरकार के 1 वर्ष पूरे होने पर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की प्रेसवार्ता

प्रदेश सरकार की गिनाई गई उपलब्धियां,अयोध्या के विकास कार्यों की जारी की गई बुकलेट,

 सीएम योगी के प्रेस कॉन्फ्रेंस का किया गया लाइव प्रसारण


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
मंत्री सूर्य प्रताप शाही का बयान,प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के लिए सीएम योगी को बधाई, उनकी सरकार को बधाई,पीएम मोदी को बधाई, उत्तर प्रदेश में एक स्थाई व स्थिर सरकार मिली, योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार का 1 वर्ष पूरा किया, कुल मिलाकर उन्होंने सफलतापूर्वक व कीर्तिमान के साथ 6 वर्ष पूरे किए, उत्तर प्रदेश की महान जनता को भी अपनी ओर से आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने दूसरी बार उत्तर प्रदेश की सेवा करने का मौका दिया, सीएम योगी लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, यह 44 वर्षों के बाद हुआ है जब कोई मुख्यमंत्री लगातार दोबारा मुख्यमंत्री बना है, इस स्थिर सरकार में प्राथमिकता के आधार पर काम हुआ है,उत्तर प्रदेश के विकास, सुशासन, खुशहाली, आम जनता के लिए समृद्धिशाली काम हुआ है, उसके जो परिणाम आए हैं आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश के रूप में देश में ही नहीं दुनिया के भीतर पहचाना जा रहा है, मुख्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि हमारी सरकार ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है और देश के भीतर हमारी रैंकिंग अव्वल नंबर पर है प्रथम नंबर पर है,यह उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है,अयोध्या में रोड कनेक्टिविटी बेहतर हुई है, रेल कनेक्टिविटी बेहतर हुई है, एयर कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाए जाने की स्थिति में काम हो रहा है, अयोध्या में भगवान श्री राम एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है, मेडिकल कॉलेज बन रहा है, रेललाइन का दोहरीकरण हो रहा है, रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है, यहां के अस्पतालों को बेहतर बनाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies