मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर साइकिल-बाइक की टक्कर में तीन घायल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर साइकिल-बाइक की टक्कर में तीन घायल

मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहरवार गांव के सामने स्थित एक गैस एजेंसी के पास सोमवार को दोपहर में बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक व साइकिल सवार तीन लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अतरैला गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद मौर्या (50) पड़ोस के गांव कलना गहरवार में कोटे की दुकान पर अनाज लेने साइकिल से जा रहे थे। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर सड़क पार कर रहे थे, इसी बीच गैपुरा की तरफ जा रहे बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दिया। हादसे में साइकिल सवार राजेंद्र प्रसाद (50) व बाइक सवार रफीक अली (25) व सेराज अली (18) निवासी जासा बघौरा थाना विंध्याचल घायल हो गए। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी गैपुरा रविकांत मिश्र घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई ले गए। जहां डॉ. रत्नाकर मिश्र ने राजेंद्र प्रसाद व रफीक को उनकी हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies