प्रयागराज:भूमि विवाद के 33 मामलों में पांच का हुआ निस्तारण
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज:भूमि विवाद के 33 मामलों में पांच का हुआ निस्तारण

प्रयागराज,मंझनपुर। सदर कोतवाली के भरसवां निवासी नथन का कहना है उसका गांव के एक व्यक्ति से भूमि विवाद है। समस्या के समाधान के लिए पिछले सात साल से वह अफसरों का चक्कर लगा रहा है, लेकिन समस्या का हल नहीं हो सका। शुक्रवार को विपक्षी ने उसके घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की। शनिवार को सदर कोतवाली पहुंचे नथन ने शिकायती पत्र देकर एसडीएम प्रखर उत्तम व सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह से मामले का स्थायी हल निकाले जाने की मांग की। फिलहाल समस्या का समाधान तो नहीं हो सका, अफसरों ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन जरूर दिया है। कादिराबाद से आई रामवती का भी कहना था कि उसकी भूमिधरी जमीन पर निर्माणाधीन मकान को दबंग बनने नहीं दे रहे। जिलाधिकारी सुजीत कुमार व एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने महेवाघाट व पश्चिमशरीरा थाने में जन समस्याओं को सुना। समाधान दिवस पर पश्चिमशरीरा में भूमि विवाद के सात शिकायती पत्र आए, जिसमें किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। महेवाघाट में भी भूमि विवाद के तीन व पुलिस से जुड़ा एक मामला आया। यहां पर भी किसी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले भर के थानों में भूमि विवाद के 33 मामलों में पांच का निस्तारण किया गया है। पुलिस से जुड़े पांच शिकायती पत्र आए थे, जिसमें एक का निस्तारण कर दिया गया। अन्य मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित कर्मियों को अफसरों ने निर्देशित किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies