कोरांव: ग्राम पंचायत रामपुर के मौजा-सेमरिहा में जनपंचायत का आयोजन किया गया
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

कोरांव: ग्राम पंचायत रामपुर के मौजा-सेमरिहा में जनपंचायत का आयोजन किया गया



कोरांव (अतुल तिवारी): जनपंचायत में जनसमस्याओं को किया गया चिन्हित -कोरांव के ग्राम पंचायत रामपुर के मौजा-सेमरिहा में जनपंचायत का आयोजन किया गया । एकत्रित ग्रामीणों द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा,कृषि सहित ग्रामपंचायत द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यों की विधिवत समीक्षा की गई। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि आज भी गांव से मुख्य मार्ग अयोध्या डृमण्डगंज तक जाने का मार्ग नहीं है। साथ ही कोरांव ब्लाक का यह ऐसा गांव है जो कि मिर्जा पुर व रीवा से सटा हुआ है व विकास खण्ड मुख्यालय से भी दूरस्थ होने के कारण विकास मापी सूचकांक में अति पिछड़ा है। और तो और इस गांव में अभी तक चकबंदी भी नहीं हो पाई है। क‌ई ऐसे परिवार हैं जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते हैं किन्तु उन्हें न तो राशन मिल पा रहा है न ही प्रधानमंत्री आवास ही नसीब हो पाया है। गांव के देवता प्रसाद,हिरौना देवी, हरिदर्शन प्रसाद आदि ने बताया कि बृंदधा, विधवा, विकलांग पात्र ब्यक्ति पेंशन योजना से वंचित हैं। असिंचित एरिया का खामियाजा भुगत रहे किसान दिनेश,माधव प्रसाद, अनिल, रुक्मिणी देवी आदि ने बताया कि जब बारिश हो जाती है तो फसल उत्पादन होने के कारण परिवार का भरण-पोषण आसानी से हो जाता है किन्तु जिस सीजन में बारिश नहीं होती तो किसानों को संकट का सामना करना पड़ता है।साथ ही आवारा मवेशियों से भी कृषक आहत हैं। ग्रामीणों को सरकार से उम्मीद है कि सिंचाई की ब्यवस्था सुनिश्चित करते हुए समाधान करके किसानों को सुरक्षित किया जा सकता है।जनपंचायत का आयोजन करने वाली राष्ट्रीय स्तरीय सामाजिक संस्था के प्रदेश प्रभारी उच्च न्यायालय अधिवक्ता कमलेश प्रसाद मिश्र द्वारा ग्राम विकास मापी सूचकांक की प्रश्नावली द्बारा स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास, उन्नत खेती, विद्यालयों में कायाकल्प योजना से सुधार की गुणवत्ता का आंकलन सहित ग्राम पंचायत द्वारा किए जा रहे ग्राम विकास, सहित शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देते हुए जागरूक किया गया एवं स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने हेतु ग्राम -योग की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। जनपंचायत में गांव के क‌ई महिला -पुरुष ग्रामीण एकत्रित हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies