कोल्हुई उद्योग व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष प्रिंस जायसवाल के नेतृत्व में कोल्हुई के व्यापारियों की एक बैठक की गई।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

कोल्हुई उद्योग व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष प्रिंस जायसवाल के नेतृत्व में कोल्हुई के व्यापारियों की एक बैठक की गई।

कोल्हुई उद्योग व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष प्रिंस जायसवाल के नेतृत्व में कोल्हुई के व्यापारियों की एक बैठक की गई।
जिसमें सर्वसम्मति से कोल्हुई के व्यापारियों ने आम सहमति जताते हुए जी एस टी टीम के सर्वे छापेमारी को अभिलंब रोकने के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से एक ज्ञापन भेजा गया।

ज्ञापन में लिखा गया कि महोदय प्रदेश व्यापी जीएसटी सर्वे छापे के कारण व्यापारी वर्ग काफी भयग्रस्त वह दहशत में है।
इस सर्वे से कहीं ना कहीं इंस्पेक्टर राज व भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा और व्यापारी समाज का उत्पीड़न होगा जिससे ईमानदार व छोटे तबके के भी व्यापारी परेशान होंगे 
महोदय पिछले कई दशकों से यह सर्वे बंद थे
लेकिन विशेष अनुसंधान शाखा द्वारा शिकायत के आधार पर सर्वे का कानून जीएसटी में है।
परंतु वर्तमान में प्रदेश के सभी बाजारों में चल रहे जनरल सर्वे से व्यापारियों में कहीं न कहीं दहशत का माहौल बना हुआ है।
अतः श्रीमान जी अभी प्रदेश की जनता व व्यापारी कोरोना काल से निकल ही नहीं पाई तब तक जीएसटी सर्वे की मार प्रदेश के व्यापारियों पर बहुत महंगी पड़ रही है।
अतः माननीय मुख्यमंत्री जी संगठन आपसे विनम्र निवेदन व आग्रह करता है।
कि इस सर्वे को बंद कराकर व्यापारी वर्ग को राहत प्रदान करने की कृपा करें।
निवेदक मुकुंद मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल
महेंद्र जैन मयूर प्रदेश चेयरमैन दिलीप सेठ प्रदेश महामंत्री 
राजेंद्र गुप्ता प्रदेश महामंत्री 
सुरेश रूंगटा जिलाध्यक्ष महाराजगंज 
प्रमोद जायसवाल जिला महामंत्री महाराजगंज 
नदीम अहमद अब्बासी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महाराजगंज दयाराम मोदनवाल उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष कोल्हुई 
हरिराम जयसवाल कोषाध्यक्ष कोल्हुई
एवं समस्त उद्योग व्यापार मंडल की टीम

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies