शेष 27 जनपदों के निकायों के वार्ड आरक्षण की सूची जारी।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

शेष 27 जनपदों के निकायों के वार्ड आरक्षण की सूची जारी।


लखनऊ: नगर विकास विभाग ने आज शेष बचे हुए 27 जनपदों के निकायों के लिए भी वार्ड आरक्षण की सूची जारी कर दी है। उल्लेखनीय है कि नगर विकास विभाग ने 48 जनपदों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची गुरूवार 01 दिसम्बर, 2022 को जारी कर दी थी तथा शेष 27 जनपदों की सूची जारी होनी थी जिसे आज कर दिया गया है। आज जिन जनपदों के निकायों के लिए वार्ड आरक्षण की सूची जारी की गयी है उनमें जनपद शामली, आम्बेडकरनगर, आगरा, आजमगढ़, इटावा, कन्नौज, कानपुर, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, बलिया, बिजनौर, बुलंदशहर, मऊ, मथुरा, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, मेरठ, मैनपुरी, रामपुर, ललितपुर, सहारनपुर, सीतापुर तथा हरदोई शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies