882 करोड़ की पेयजल योजना की रखेंगे आधारशिला, नौ करोड़ की चार टंकियों का करेंगे लोकार्पण
-सड़कों के साथ भवनों का भी सीएम योगी करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास, प्रबुद्ध वर्ग को करेंगे संबोधित
यमुनापार: सीएम योगी आज जिले की लगभग साढ़े तीन लाख की आबादी को जल से नल देने के लिए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 882.17 करोड़ रुपये की 243 पेयजल योजनाओं का
शिलान्यास तथा 9.65 करोड़ रुपये से बनीं पानी की चार टंकियों का लोकार्पण
करेंगे। संगम की पावन धरा पेयजल, सड़क, अस्पताल, आवास समेत कई विकास कार्यों की आज
गुरुवार को साक्षी बनेगी। जिले की लगभग साढ़े तीन लाख की आबादी को जल से नल
देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 882.17 करोड़ रुपये की 243 पेयजल
योजनाओं का शिलान्यास तथा 9.65 करोड़ रुपये से बनीं पानी की चार टंकियों का
लोकार्पण करेंगे। इन टंकियों से 262 गांवों में जलापूर्ति की योजना है।
ये टंकियां गांव यमुनापार के करछना, कौंधियारा, मांडा तथा गंगापार के धनूपुर, प्रतापपुर, सैदाबाद, हंडिया, फूलपुर, बहादुरपुर, सहसों, सोरांव व भगवतपुर में बनेंगी। जल जीवन मिशन योजना के तहत जल निगम इन टंकियों का निर्माण कराएगा।
फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास होना भी शामिल
इसके अलावा बड़ी परियोजनाओं में प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर जगतपुर
रेलवे क्रासिंग पर 66 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज का
शिलान्यास होना शामिल है। इस आरओबी के बनने से इस प्रमुख मार्ग पर आवागमन
सुचारू हो जाएगा। इस क्रासिंग के बंद होने पर जाम लग जाता है जिससे लोगों
को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह कार्य राज्य सेतु निगम कराएगा। सीएम
योगी पहले 325.16 करोड़ के 35 प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे। इसी दौरान
969.57 करोड़ की 249 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। राजकीय यूनानी मेडिकल कालेज में 8.83 करोड़ रुपये से अधिकारी-कर्मचारी आवास
के भवन का शिलान्यास होगा। लोक निर्माण विभाग की पांच सड़कों का लोकार्पण
और चार की आधारशिला रखी जाएगी। कार्यक्रम को लेकर बुधवार देर रात तैयारियां
पूरी कर ली गईं। पंडाल से लेकर पार्किंग व मंच को तैयार कर लिया गया था।
पंडाल में होने वाले प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में लगभग 10 हजार लोगों के
बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए 10 ब्लाक बनाए गए हैैं। हर ब्लाक में
एक-एक हजार लोग बैठ सकेंगे। हर ब्लाक में जिला स्तरीय अधिकारियों को
प्रभारी तथा तहसील स्तरीय दो-दो अधिकारियों को सह प्रभारी के तौर पर तैनात
किया गया है।
जिला कारागार बनने से बंदियों को राहत
राजकीय निर्माण निगम यूनिट दो द्वारा 173.3 करोड़ से बनाया गया जिला कारागार नैनी। इसके बनने से सेंट्रल जेल में रखे गए क्षमता से अधिक कैदियों की परेशानी दूर होगी। दरअसल, सेंट्रल जेल में ही जिला जेल भी संचालित थी। अब अलग भवन बनने से जिला जेल के बंदी अलग रखे जाएंगे।
प्रयोगशाला में पता चलेगी मौत की वजह
राजकीय निर्माण निगम यूनिट दो द्वारा 41.09 करोड़ से बनाई गई क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला फाफामऊ का भी लोकार्पण होगा। इसमें जिन मामलों में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होती, उसके कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस द्वारा भेजे जाने वाले बिसरा की यहां जांच हो सकेगी। अभी तक इसकी जांच लखनऊ और आगरा में होती थी, जहां काफी समय लगता था।
इन प्रमुख परियोजनाओं का भी लोकार्पण
पैकफेड (यूपीआरएमएसएस) द्वारा जारी के कांटी गांव में बनाया गया पशु चिकित्सालय
-उप्र प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा 7.12 करोड़ से बनाया गया आइटीआइ सोरांव व 2.19 करोड़ का राजकीय होम्योपैथिक महाविद्यालय फाफामऊ में महिला छात्रावास
-जल निगम नगरीय द्वारा शहर में 56.43 करोड़ से कराए गए सीवरेज योजना के कार्य
-आवास विकास विभाग द्वारा बनाया गया राजकीय इंटर कालेज कोरांव
सीएम से मिलेंगे सब्जी-चाय विक्रेता विपिन व रजत
मुख्यमंत्री परेड मैदान में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भी मिलेंगे। उन्हें योजनाओं का स्वीकृति पत्र दिया जाएगा। पीएम स्वनिधि के लाभार्थी गंगानगर निवासी सब्जी विक्रेता विपिन कुमार को 50 हजार, सिविल लाइंस निवासी चाय विक्रेता रजत कुमार को 50 हजार, झूंसी निवासी साइकिल मिस्त्री माधव को 20 हजार, दारागंज निवासी ठेले पर मसाला किट विक्रेता अन्नपूर्णा केशरवानी को 20 हजार व सदर बाजार निवासी पटरी पर चाकलेट विक्रेता संगीता को 20 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री देंगे। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी तेलियरगंज की आरती देवी, रेनू प्रजापति व अशोक कुमार, मुट्ठीगंज निवासी रामू, फूलपुर निवासी रामलखन व ज्ञानेंद्र तिवारी, कटघर निवासी रामचंद्र, झूंसी निवासी जगदीश व काकुनी देवी को मुख्यमंत्री अपने हाथ से मकान की चाबी प्रदान करेंगे।

