UPPSC ने घोषित किया कार्यक्रम, 5 अप्रैल को घोषित हुआ था लिखित परीक्षा का परिणाम..
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

UPPSC ने घोषित किया कार्यक्रम, 5 अप्रैल को घोषित हुआ था लिखित परीक्षा का परिणाम..



प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग(UPPSC) ने प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा 2021 के लिए साक्षात्कार का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। साक्षात्कार 19 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि आयोग ने 5 अप्रैल को लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया था, जिसमें 2228 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से साक्षात्कार में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था। इस परीक्षा के तहत व्याख्याता अंग्रेजी, व्याख्याता यांत्रिक अभियंता अभियंत्रण-कर्मशाला अधीक्षक, व्याख्याता सिविल अभियंत्रण, व्याख्याता विद्युत अभियंत्रण के 642 पदों पर भर्ती होनी है।

अभी 429 पदों के लिए ही होगा इंटरव्यू

हालांकि आयोग व्याख्याता अंग्रेजी, व्याख्याता यांत्रिक अभियंत्रण कर्मशाला अधीक्षक और व्याख्याता शिविर अभियंत्रण के लिए 429 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी किया है। व्याख्याता विद्युत अभियंत्रण के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।

साक्षात्कार का कार्यक्रम

– इंटरव्यू दो सत्रों में सुबह 9:00 बजे और दोपहर 1:00 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

- आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार व्याख्याता अंग्रेजी के 50 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू

– 19 अप्रैल को, व्याख्याता सिविल अभियंत्रण के 25 पदों के लिए 25 से 30 अप्रैल तक

– व्याख्याता यांत्रिक अभियंत्रण के 238 पदों एवं कर्मशाला अधीक्षक के 16 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू तक आयोजित किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies