यूपी-112, संचालित पी0आर0बी0 अतिशीघ्र आपातकालीन सेवा देने पर जनपद की रैंक माह- मार्च में प्रदेश स्तर पर द्वितीय रही
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

यूपी-112, संचालित पी0आर0बी0 अतिशीघ्र आपातकालीन सेवा देने पर जनपद की रैंक माह- मार्च में प्रदेश स्तर पर द्वितीय रही

सहारनपुर: आकाश तोमर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा जनपद में संचालित समस्त पी0आर0बी0 वाहनो पर ड्यूटीरत समस्त पुलिस कर्मियो द्वारा पीड़ितो को अतिशीघ्र सहायता दिये जाने के निर्देश दिये जाते रहे है ।
          जिसके फलस्वरुप माह फरवरी-2022 में जनपद सहारनपुर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने पर द्वितीय स्थान पर रहा था। इसी क्रम में माह मार्च-2022 में जनपद में कुल 7233 इवेन्ट प्राप्त हुये जिनके कॉलर/ पीड़ितो को यू0पी0 112 द्वारा अतिशीघ्र आपातकालीन पुलिस सेवा उपलब्ध करायी गयी, परिणाम स्वरुप जनपद सहारनपुर की प्रदेश स्तर पर द्वितीय रैंक रही, तथा जनपद का कुल रैस्पॉन्स टाईंम 06.53 मिनट रहा, जिसमें नगर क्षेत्र का 05.19 मिनट एवं देहात क्षेत्र का 07.27 मिनट रहा। इस प्रकार जनपद सहारनपुर की रैंक माह मार्च-2022 में प्रदेश स्तर पर द्वितीय रैंक पर रही। 
           वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा जनपद में संचालित पीआरवी को प्रदेश स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies