चाचा और चाची को भतीजों ने फावड़े से काटकर मार डाला..
उत्तर प्रदेश की गाथा न्यूज़Sunday, April 17, 2022
0
प्रयागराज: बहराइच के पयागपुर में हुए एक क्रूरतम घटनाक्रम में भतीजों ने चाचा को काट
डाला। सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। चार लोगों पर हत्या का मुकदमा
दर्ज किया गया है। बहराइच जिले के चंदवापुर गांव में मामूली से विवाद पर भतीजों ने अपने चाचा
और चाची को फावड़े से काट डाला जबकि एक भाई की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।
घटनास्थल पर ही चाचा की मौत हो गई, जबकि चाची की ट्रामा सेंटर रेफर करने के
दौरान रास्ते में मौत हुई है। घटना की सूचना पर सीओ ने घटनास्थल का
निरीक्षण किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश
दिया। पुलिस ने इस पूरे मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
किया है। डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।
पुलिस की कार्यशैली
सवालों के घेरे में हैं।
पयागपुर थाना क्षेत्र के चंदवापुर में शनिवार देर रात इंदर पुत्र रामलाल व
उनके पुत्र सुनील, छोटु व रंजीत दीवाल पर पानी गिरने को लेकर गांव निवासी
संदीप पुत्र बच्छराज की पत्नी को गाली दे रहे थे। इस दौरान अपने घर में
खाना खा रहे 45 वर्षीय श्याम मनोहर ने घर के बाहर आकर महिला को गाली देने
का विरोध किया। इससे आग बबूला हुए भतीजों ने चाचा पर फावड़े व लाठी डंडों
से हमला कर दिया।
शोर शराबा सुनकर चाची श्यामा देवी मौके पर पहुंची तो पति पर हमला देख
उन्हें बचाने का प्रयास करने लगी। इससे नाराज भतीजों ने दंपती पर फावड़े से
ताबड़तोड हमला किया। जिसमें चाचा की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल
चाची श्यामादेवी को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जहां से
चिकित्सकों ने इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में ही चाची
की भी मौत हो गई। दोहरे हत्याकांड से परिजन में कोहराम मच गया। ग्रामीणों
ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही सीओ पयागपुर राजीव कुमार सिसौदिया व पयागपुर एसओ हरेंद्र
कुमार मिश्रा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया
कि प्रकरण में मृतक के बेटे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का
मुकदमा दर्ज किया गया है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Top Post Ad
Below Post Ad
Hollywood Movies
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Translate
Contact Form
कापीराइट
कापीराइट: कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल न करें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.uttarpradeshkeegaatha.in और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है। लेख/समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कापीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है।
नमस्कार 2013 में "आदर्श पंचायती राज" के नाम से नेशनल हिन्दी मंथली (दिल्ली) रिपोर्टर के पद पर कार्य किया|
उसके बाद "यमुनापार की गाथा" (YKG News) साप्ताहिक अखबार 2013 रिपोर्टर के पद पर कार्य किया,
"सूरज़ वार्ता" हिन्दी दैनिक अखबार 2015 संवाददाता के रूप में काम करते थे,
उसके बाद स्टेट हेड न्यूज़ एडिटर बना दिया गया लंबे अंतराल के परिश्रम करते थे और कर रहे हैं,
"भारतीय पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन" 2016 में जिला उपसचिव थे,
"पत्रकार प्रेस परिषद" 2017 में तहसील मीडिया प्रभारी थे 3 साल कार्य किया|
कई चैनलों कई अखबारों में कार्य किया उसके बाद खुद का वेब चैनल चलाने का अवसर मिला
"उत्तर प्रदेश की गाथा" वेब चैनल 2022 (Reg.No.UP-03-0015977)
इस सफलता के पीछे सहयोगियों के साथ ही क्षेत्र के लोगों के सहयोग,
प्रेम और आशीर्वाद का हृदय से धन्यवाद....(ए पी सिंह)