निरक्षर, अन्धे या अशक्त मतदाता मत अभिलिखित करने हेतु सहायक/साथी के लिए अपना आवेदन पत्र 5 अप्रैल तक सम्बंधित निकाय में करायें जमा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

निरक्षर, अन्धे या अशक्त मतदाता मत अभिलिखित करने हेतु सहायक/साथी के लिए अपना आवेदन पत्र 5 अप्रैल तक सम्बंधित निकाय में करायें जमा



प्रयागराज (ए पी सिंह): अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी/सहायक रिटर्निंग आफिसर श्री हर्षदेव पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए इलाहाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 का मतदान दिनांक 09 अप्रैल, 2022 को पूर्वान्ह 08ः00 बजे से अपरान्ह 04ः00 बजे के मध्यम सम्पन्न होगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन में ऐसे निरक्षर, अन्धे या अशक्त मतदाता जो मत अभिलिखित करने के लिए सहायक/साथी चाहते हैं, वे अपना आवेदन पत्र पर्याप्त साक्ष्य सहित दिनांक 05.04.2022 को अपरान्ह 03ः00 बजे तक अपने से सम्बंधित निकाय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यथा-नगर आयुक्त नगर निगम, प्रयागराज अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत प्रयागराज, खण्ड विकास अधिकारी, प्रयागराज एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत प्रयागराज के यहां जमा करा दें, ताकि इस सम्बंध में नियमानुसार अग्रेतर कार्यवाही की जा सके। यहां यह भी उल्लेख करना है कि दिनांक 05.04.2022 को अपरान्ह 03ः00 बजे तक जो सहायक/साथी उपलब्ध कराये जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्राप्त होंगे, उन्हीं प्रार्थना पत्रों पर विचार किया जायेगा। उक्त तिथि एवं समय के पश्चात किसी भी प्रार्थना पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies