प्रयागराज: CMO के निरीक्षण में नदारद मिले हंडिया अधीक्षक, डॉक्टर समेत 18 कर्मचारी रहे अनुपस्थित, एक दिन का कटा वेतन..
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: CMO के निरीक्षण में नदारद मिले हंडिया अधीक्षक, डॉक्टर समेत 18 कर्मचारी रहे अनुपस्थित, एक दिन का कटा वेतन..


प्रयागराज: प्रयागराज के सीएमओ डॉ. नानक सरन शनिवार काे अपने स्वास्थ्य केंद्रों की हकीकत देखने निकले तो वह भी चाैंक गए। वह सुबह नौ बजे हंडिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वहां पर अस्पताल के मुखिया यानी अधीक्षक खुद नदारद मिले। इतना ही नहीं उनके निरीक्षण में डाक्टर समेत कुल 18 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने इस पर नाराजगी जाहिर की। अस्पताल में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान जो भी स्टाफ अनुपस्थित मिला उसका एक दिन का वेतन काटा जाए। साथ ही उन्होंने अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण भी मांगा है।
सैदाबाद CHC पर डाक्टर समेत पांच कर्मी अनुपस्थित
सीएमओ डॉ. नानक सरन ने बताया कि वह सुबह 10 बजे सैदाबाद सीएचसी पहुंचे तो वहां भी यही स्थिति मिली। निरीक्षण में एक डाक्टर व चार अन्य कर्मचारी ड्यूटी से गायब थे। जबकि अस्पताल का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक है, लेकिन ज्यादा अस्पतालों की स्थिति यही है कि डाक्टर कभी 10 बजे पहुंचते हैं और कभी 11 बजे। सीएमओ ने कहा सभी अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies