प्रयागराज: चार आरोपी गिरफ्तार,पावर प्लांट में हुई कर्मचारी की हत्या के मामलेचार...
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: चार आरोपी गिरफ्तार,पावर प्लांट में हुई कर्मचारी की हत्या के मामलेचार...



प्रयागराज: कौशल किशोर त्रिपाठी निवासी ग्राम सकरौंहा मानिकपुर जिला चित्रकूट हाल मुकाम लोहगरा किसी काम से पांच अप्रैल को कंपनी गए थे और वहां लापता हो गए। दो दिन तक खोजबीन के बाद जब उनका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की थी। थाना क्षेत्र के प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी में बीते पांच अप्रैल को प्लांट कर्मचारी की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए उसमें प्रयुक्त बंदूक व शव ले जाकर झाड़ियों में फेंकने के लिए प्रयुक्त वाहन को बरामद कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी कर उन्हें जेल भेज दिया गया। 
बता दें कि कौशल किशोर त्रिपाठी निवासी ग्राम सकरौंहा मानिकपुर जिला चित्रकूट हाल मुकाम लोहगरा किसी काम से पांच अप्रैल को कंपनी गए थे और वहां लापता हो गए। दो दिन तक खोजबीन के बाद जब उनका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की थी। पुलिस ने आठ अप्रैल को कंपनी की बाउंड्री वॉल के किनारे झाड़ियों में उनका शव बरामद किया था। मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए बताया था कि कंपनी के सिक्योरिटी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह व उनकी टीम ने मेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने इस पूरे मामले में रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। स्क्रैप बीनते समय चोर समझकर मार दी थी गोली
शंकरगढ़ पुलिस ने बताया कि कौशल किशोर त्रिपाठी ठेकेदार के अंडर में कंपनी में काम करते थे। पांच अप्रैल को कंपनी में आए थे तभी वे लोहे के स्क्रैप बीनने चले गए थे । वहां मौजूद गार्डों ने उन्हें चोर समझकर चोरों जैसा बर्ताव किया तथा उन्हें गोली मार दी। बाद में ड्यूटी में तैनात गार्डों ने अपने अधिकारी राजवीर सिंह व पंकज राय को इस पूरी घटना की जानकारी दी और उनके कहने पर मृतक का शव झाड़ियों में फेंक दिया।
पुलिस ने इस पूरे मामले का अनावरण करते हुए राजवीर सिंह पुत्र बृजेंद्र सिंह निवासी बेलाव थाना उमरी जनपद भिंड, देवेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी पैरा थाना सोहागी जिला रीवा, प्रवीण कुमार सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी चिल्ला गौहानी थाना लालापुर , विनोद कुमार पांडेय पुत्र कृष्ण मुरारी पांडेय निवासी नेवढ़िया थाना करारी प्रयागराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies