प्रयागराज : एसआरएन के ट्रामा सेंटर में घुसकर मेडिकल अफसर पर हमला, कॉलर पकड़कर पीटा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज : एसआरएन के ट्रामा सेंटर में घुसकर मेडिकल अफसर पर हमला, कॉलर पकड़कर पीटा




प्रयागराज: एसआरएन के ट्रामा सेंटर हुई। शुक्रवार रात यहां इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर के रूप में डॉ. चंद्रप्रकाश तैनात थे।  एसआरएन अस्पताल में आधी रात मेडिकल अफसर डॉ. चंद्रप्रकाश पांडेय पर हमला किया गया। उन्हें कॉलर पकड़कर पीटा गया। भुक्तभोगी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। घटना एसआरएन के ट्रामा सेंटर में हुई। शुक्रवार रात यहां इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर के रूप में डॉ. चंद्रप्रकाश तैनात थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात 10 बजे के करीब वहां कुछ लोग यशराज सिन्हा नाम के व्यक्ति को घायल हालत में लेकर पहुंचे। बताया कि वह कार एक्सीडेंट में घायल हुआ है। आरोप है कि मरीज को लेकर आने वाले लोगों ने उनसे स्ट्रेचर मंगवाने को कहा। वह स्ट्रेचर मंगवा ही रहे थे कि उन्होंने बहस शुरू कर दी और विरोध पर उनका कॉलर पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। जिससे वहां अफरातफरी मच गई।
सूचना पर पुलिस पहुंची और तब जाकर उन्हें बचाया जा सका। भुक्तभोगी डॉक्टर ने बताया है कि हमलावरों में शशांक सिंह, स्नेहिल श्रीवास्तव और आदित्य केशरवानी शामिल थे। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि नामजद आरोपियों में उस यशराज का भी नाम शामिल है जिसे कार दुर्र्घटना में घायल होने के बाद एसआरएन लाया गया था। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies