MLC: उप मुख्ययमंत्री केशव व सिद्दार्थनाथ ने भी की वोटिंग, इलाहाबाद में 60 व कौशांबी में 63 प्रतिशत तक हुआ मतदान
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

MLC: उप मुख्ययमंत्री केशव व सिद्दार्थनाथ ने भी की वोटिंग, इलाहाबाद में 60 व कौशांबी में 63 प्रतिशत तक हुआ मतदान


प्रयागराज: प्रयागराज और कौशांबी में MLC के लिए मतदान जारी है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्दार्थनाथ सिंह सहित इलाहाबाद में दोपहर 12 बजे तक 2370 यानी 60.64 व कौशाम्बी के 8 मतदान केंद्र पर 3218 यानी 63.05 प्रतिशत मतदान हो चुका है। उल्लेखनीय है कि सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। प्रयागराज और कौशांबी में कुल 33 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 5102 मतदाता मतदान करने पहुंचेंगे। एमएलसी के लिए कुल पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। लेकिन लड़ाई भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच माना जा रहा है। मतदान केंद्रों पर तैनात है पुलिस फोर्स

शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। एक दिन पहले शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां व पुलिस फोर्स बूथों पर पहुंच चुकी है। एसएसपी की ओर से पुलिस के जवानों को निर्देशित किए गए हैं कि बूथों पर किसी तरह की अशांति जैसी स्थिति न होने पाए।

यह हैं प्रत्याशी जो लड़ रहे चुनाव

भाजपा से डॉ. केपी श्रीवास्तव

सपा से वासुदेव यादव

कमल कुमार मिश्रा निर्दल प्रत्याशी हैं।

धर्मराज निर्दल प्रत्याशी

अभिषेक कुमार भी निर्दल हैं।

यहां बनाए गए हैं मतदान केंद्र

नगर निगम प्रयागराज, जिला पंचायत कार्यालय, इसके अलावा प्रयागराज के सभी क्षेत्र पंचायत कार्यालय, काैशांबी के क्षेत्र पंचायत कार्यालय चायल, प्राथमिक विद्यालय अमिरसा, क्षेत्र पंचायत कार्यालय मूरतगंज, क्षे पंचायत कार्यालय सिराथू, एसएवी इंटर कॉलेज सैनी, श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा, क्षेत्र पंचायत कार्यालय सरसवां, क्षेत्र पंचायत कार्यालय कौशांबी को मतदान केंद्र बनाया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies