दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के आवास पर हमले के विरोध में प्रयागराज में प्रदर्शन.
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के आवास पर हमले के विरोध में प्रयागराज में प्रदर्शन.

 UPKG News

प्रयागराज: आम आदमी पार्टी (आप/AAP) के प्रयागराज महानगर महासचिव सर्वेश यादव समेत 30 कार्यकर्ताओं के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है. प्रयागराज में प्रदर्शन, पुतला दहन और पुलिस से नोकझोक करने पर यह कार्रवाई की गई है. एफआइआर चौकी इंचार्ज आरके शर्मा की तहरीर पर लिखी गई है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

आम आदमी पार्टी के प्रयागराज कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन की घटना के बाद सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज आरके शर्मा ने लिखित शिकायत थाने में की. इस आधार पर आप के महानगर महासचिव सर्वेश यादव व 30 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

बिना अनुमति किया विरोध प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर पिछले दिनों हुई घटना के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में प्रदर्शन किया था. सिविल लाइंस में पत्थर गिरजाघर के पास जुटे आप कार्यकर्ताओं ने गुस्‍से का प्रदर्शन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था. प्रदेश सरकार का पुतला दहन भी किया गया था. पुलिस का आरोप है कि आप कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति विरोध प्रदर्शन किया था. इस वजह से आम जनमानस को परेशानी उठानी पड़ी. रोकने पर पुलिस से भी आप कार्यकर्ताओं ने नोकझोंक करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का काम किया था.



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies