खागलपुर मर्डर मिस्ट्री : सुसाइड नोट से उलझी नृशंस हत्याकांड की गुत्थी...
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

खागलपुर मर्डर मिस्ट्री : सुसाइड नोट से उलझी नृशंस हत्याकांड की गुत्थी...


प्रयागराज: घटना की जानकारी मिलने पर आला अफसरों केसाथ ही एसओजी की दो टीमें भी मौके पर आकर जांच पड़ताल में जुट गईं। एसटीएफ व रेंज सर्विलांस टीम भी मौकेपर पहुंच गईं। टीमें जांच पड़ताल में जुटी रहीं और इसी दौरान सुसाइड नोट हाथ लगा।
नवाबगंज में हुई वारदात में सुसाइड नोट ने एकबारगी कहानी सुलझाने की बजाय उलझा दी। दरअसल इसमें मृतक ने खुदकुशी करने की बात तो लिखी, लेकिन साथ ही एक ऐसी बात का भी जिक्र कर दिया, जिससे घटना के सामूहिक हत्याकांड होने की भी आशंका जताई जाने लगी। दरअसल इसमें पत्नी व बेटियों की हत्या करने का आरोप पत्नी के भाइयों व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर लगाया। यह भी लिखा है कि उन्होंने यहां आकर हत्याकांड को अंजाम दिया। लेकिन पीएम रिपोर्ट और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर यह आरोप फिलहाल सही नहीं मिले। पुलिस अफसरों का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। 
घटना की जानकारी मिलने पर आला अफसरों केसाथ ही एसओजी की दो टीमें भी मौके पर आकर जांच पड़ताल में जुट गईं। एसटीएफ व रेंज सर्विलांस टीम भी मौकेपर पहुंच गईं। टीमें जांच पड़ताल में जुटी रहीं और इसी दौरान सुसाइड नोट हाथ लगा। दो पन्नों के इस सुसाइड नोट में कुछ नाम और फिर अन्य बातें लिखी थीं। पहले पन्ने पर केवल नाम लिखे थे और कुल 11 लोगों के नाम इनमें शामिल हैं। इनमें कुछ ससुरालवाले हैं तो कुछ उनके करीबियों के नाम भी शामिल हैं। पत्नी के भाई पर लगाया हत्या का आरोप
अगले पन्ने पर जमीन व मकान संबंधी विवाद का जिक्र है। साथ ही यह भी लिखा था कि उपरोक्त लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर ही मैं खुदकुशी का कदम उठा रहा हूं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सुसाइड नोट में राहुल ने यह भी लिखा कि पत्नी के भाई व उनके अन्य परिजन दो गाड़ियों से उसके घर आए और प्रीति व बच्चों की हत्या करने के बाद भाग निकले।
सुसाइड नोट में लिखी इन्हीं दो लाइनों ने कहानी को और उलझाकर रख दिया। लेकिन पीएम रिपोर्ट से साफ हो गया कि उसने सुसाइड किया। उधर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने रात में किसी भी वाहन के गांव में आने की बात से इंकार किया। जिससे यह माना जा रहा है कि आवेश में आकर राहुल ने यह बातें लिखीं। सुसाइड नोट में इनको बताया मौत का जिम्मेदार
11- नमोनारायण। सभी हिरासत में लिए गए
घटना की जानकारी के बाद अफसरों ने कौशाम्बी पुलिस को भी अलर्ट कर दिया था। सूत्रों का कहना है कि सुसाइड नोट में लिखे नामों की जानकारी दी गई जिस पर कुछ देर बाद ही कौशाम्बी पुलिस ने दबिश देकर सभी को हिरासत में ले लिया। इनमें हत्या के आरोप में नामजद कराए गए चारों आरोपी भी शामिल हैं। इनमें राहुल की पत्नी के दो भाई भी हैं। देर रात तक उनसे पूछताछ की जाती रही।
सुसाइड नोट की गहनता से पड़ताल की जा रही है। जांच में लगाई गई टीमें उसमें लिखे एक-एक बिंदु के आधार पर तफ्तीश में जुटी हैं। हैंडराइटिंग मिलान के लिए इसे फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। -
विश्वनाथगंज में मिली संदीप की लोकेशन
घटना के बाद पुलिस ने उसी मकान में किराए पर रहने वाले संदीप पाल को भी संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया। मूल रूप से मऊआइमा के तेजपुर गांव का रहने वाला संदीप पिछले आठ महीनों से उसी मकान में किराये पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला कि वह पड़ोसी होने के साथ-साथ परिवार का बेहद करीबी भी था। लेकिन घटना की रात वह कमरे पर नहीं था।
जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला कि वह शुक्रवार शाम ही दावत में जाने की बात कहकर निकल गया था और रात को नहीं लौटा। पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज में आयोजित शादी समारोह में गया था। सुबह पड़ोस में रहने वाले दद्दू प्रसाद ने घटना की जानकारी दी तो वह वापस आया। सूत्रों का कहना है कि घटना वाली रात उसके मोबाइल की लोकेशन भी विश्वनाथगंज में ही मिली है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies